TVF की कामयाबी पर बोलीं एकता कपूर, बताया इनकी कहानियां क्यों बन गईं हैं हर घर की पसंद

WAVES 2025 समिट में एकता कपूर ने TVF की सराहना करते हुए कहा कि उनके शोज़, खासकर 'पंचायत', ने लोगों से गहरा जुड़ाव बनाया है। उन्होंने कहा कि TVF की कहानियां हमें गांवों की सादगी और भावनात्मक जुड़ाव से परिचित कराती हैं।
TVF की कामयाबी पर बोलीं एकता कपूर, बताया इनकी कहानियां क्यों बन गईं हैं हर घर की पसंद
एकता कपूर (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: TVF यानी द वायरल फीवर ने हमेशा अपने रिलेटेबल शोज से लोगों का दिल जीता है। जहां एक तरफ TVF को उसके दिल को छू जाने वाले कंटेंट के लिए खूब सराहना और प्यार मिल रहा है, वहीं WAVES 2025 समिट में भी उसने खास छाप छोड़ी। यहां उसके शो पंचायत को एक मिसाल के तौर पर पेश किया गया कि कैसे जमीनी कहानियां असरदार तरीके से लोगों तक पहुंचाई जा सकती हैं। खास बात ये रही कि WAVES 2025 में शामिल हुईं प्रोड्यूसर एकता कपूर ने पंचायत का जिक्र किया।

एकता आर कपूर ने TVF के बारे में बात की, तो उन्होंने बताया कि कैसे TVF ऐसी कहानियां और किरदार बना पाता है जिनसे हर कोई जुड़ पाता है और जिन्हें देखकर लोग पुरानी यादों में खो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप एक कहानी देखते हैं, तो आप उससे जुड़ जाते हैं। हम में से कई लोग जो 'पंचायत' देख रहे हैं, उन्होंने असल में गांवों को नहीं देखा और कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने गांवों में कभी रहे ही नहीं।

ये किरदार हैं, ये कहानी कहने का तरीका है, ये वो तरीका है जिससे आप इस बात से जुड़ते हैं कि आप शहर या किसी छोटे से कस्बे में पहुंचे हैं, जो अपनी सादगी से जुड़ा हुआ है। यह जैसे पुराने समय में लौटने जैसा होता है। यह आपको एक पुरानी यादों का अहसास कराता है। ये सभी चीजें एक इमोशनल कनेक्ट हैं, जो एक छोटे शहर या गांव की कहानी से जुड़ी होती हैं। अंत में, ये वाकई मायने नहीं रखता और इसीलिए ये कहीं भी सफर कर सकता है।

एकता कपूर भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। टीवी पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे क्यूल्ट शोज से लेकर, 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'द डर्टी पिक्चर', 'उड़ता पंजाब', 'ड्रीम गर्ल' जैसी हिट फिल्मों तक, उन्होंने हमेशा कहानी कहने के अंदाज को नया रूप दिया है।

एकता कपूर ने OTT प्लेटफॉर्म पर भी 'लॉक अप' जैसे बोल्ड और बेमिसाल कंटेंट से अपनी छाप छोड़ी है। एक सशक्त प्रोड्यूसर के तौर पर, एकता हमेशा अपने काम के जरिए एक स्थायी प्रभाव छोड़ने की कोशिश करती हैं। 2023 में उन्हें 51वें इंटरनेशनल एम्मी अवार्ड्स में इंटरनेशनल एम्मी डायरेक्टोरेट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com