Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ED ने फिल्म निर्देशक शंकर की संपत्ति की जब्त, रजनीकांत-ऐश्वर्या राय की फिल्म से जुड़ा है मामला

फिल्म निर्देशक एस शंकर के नाम पर रजिस्ट्रेट 10.11 करोड़ रुपये मूल्य की तीन प्रॉपर्टीज़ को ईडी ने जब्त कर लिया है। ईडी ने कहा कि उसकी जांच से पता चला है कि श्री शंकर को एंथिरन में ₹11.5 करोड़ का पर्याप्त पारिश्रमिक मिला।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 21, 2025 | 04:24 PM

ED ने फिल्म निर्देशक शंकर की संपत्ति की जब्त

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: तमिल के दिग्गज फिल्म निर्देशक एस शंकर के लिए कानूनी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। एक बड़ी खबर ये सामने आई है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रजनीकांत और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म एंथिरन के निर्देशक एस शंकर के नाम पर रजिस्ट्रेट 10.11 करोड़ रुपये मूल्य की तीन ईमूवेबल प्रॉपर्टीज़ को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

ईडी ने 19 मई, 2011 को चेन्नई के एग्मोर में 13वें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में श्री शंकर के खिलाफ आरूर तमिलनाडुन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि श्री शंकर द्वारा निर्देशित और रजनीकांत अभिनीत फिल्म एंथिरन (रोबोट) की कहानी, उनके द्वारा लिखी गई जिगुबा नामक कहानी से कॉपी की गई थी, जिससे श्री शंकर कॉपीराइट अधिनियम, 1957 और (तत्कालीन) भारतीय दंड संहिता के तहत उल्लंघन के लिए उत्तरदायी हैं।

ED, Chennai has provisionally attached 3 immovable properties registered in the name of S. Shankar, with a total value of Rs.10.11 Crore (approx.) on 17/02/2025 under the provisions of PMLA, 2002. — ED (@dir_ed) February 20, 2025

सम्बंधित ख़बरें

सहारा ग्रुप पर ED ने कसा शिकंजा, जमीन और वित्तीय दस्तावेज किए जब्त, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Latha Rajinikanth Birthday: पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठे थे रजनीकांत, 15 मिनट में कर दिया शादी का प्रपोज

47 साल बाद साथ आएंगे रजनीकांत-कमल हासन, मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर लिखा- कूल रेट्रो स्वैग

85 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, लोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व निदेशक राजेंद्र लोढ़ा गिरफ्तार

ईडी ने कहा कि उसकी जांच से पता चला है कि श्री शंकर को एंथिरन में उनके गदान के लिए ₹11.5 करोड़ का पर्याप्त पारिश्रमिक मिला, जिसमें कहानी विकास, पटकथा, संवाद और निर्देशन शामिल है। इसके अलावा, फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की एक स्वतंत्र रिपोर्ट ने कहानी जिगुबा और फिल्म एंथिरन के बीच उल्लेखनीय समानताओं की पहचान की। यह रिपोर्ट, जिसमें कथा संरचना, चरित्र विकास और विषयगत तत्वों की जांच की गई, श्री शंकर के खिलाफ साहित्यिक चोरी के आरोपों को महत्वपूर्ण समर्थन देती है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि ‘एंथिरन’ अपने समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही और तकनीकी रूप से ये शानदार फिल्म रही थी। रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की लीड रोल वाली इस साई-फाई फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया था और यह दुनिया भर में 290 करोड़ रुपये की कमाई के साथ एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता ने शंकर की भारत के बेहतरीन निर्देशकों में से एक के रूप में ला खड़ा किया, लेकिन साहित्यिक चोरी के विवाद ने उनकी इस विरासत पर ग्रहण लगा दिया है।

Ed seizes film director shankar property case is related to aishwarya rai film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2025 | 04:24 PM

Topics:  

  • Aishwarya Rai
  • Enforcement Directorate
  • Rajinikanth

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.