‘डंकी’ का गाना ‘ओ माही’ हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आए किंग खान
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ के पहले दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। इन गानों के बाद फिल्म का तीसरा गाना ‘ओ माही’ भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में भी शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है।
Raasta mushkil hai…but Hardy ke liye yeh journey beautiful hai, jab tak uske paas Manu ka saath hai.
Hope the magic of love reaches all of you through this song!#DunkiDrop5 – #OMaahi Promotional Video Out Now!https://t.co/SVnjq7BVEF#Dunki releasing in cinemas on 21st Dec23. pic.twitter.com/kcLlB39cIK — Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) December 11, 2023
‘डंकी’ के इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि बोल लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रीतम का है। आपको बता दें ये फिल्म का तीसरा गाना है। इससे पहले मेकर्स दो और गाने रिलीज कर चुके हैं। इस गाने में शाहरुख खान अपने वही पुराने रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। साथ ही गाने में किंग खान के साथ तापसी पन्नू भी नजर आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दोस्त की शादी में आर्यन खान ने लूटी महफिल, पहली बार दिखा ऐसा अवतार, जूता चुराई की रस्म का मजेदार VIDEO वायरल
‘द केरल स्टोरी 2’ का मंडे टेस्ट फेल, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई लाखों में सिमटी, जानें कलेक्शन
Taapsee Pannu Casting Reality: तापसी पन्नू ने खोली बॉलीवुड की पोल, हीरो तय करता है हीरोइन
Taapsee Pannu Film Assi: 40 करोड़ की अस्सी ने कमाए सिर्फ 7 करोड़, फिर भी हिम्मत नहीं हारी तापसी पन्नू
शाहरुख खान के फैंस को ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है। राजकुमार हिरानी का डायरेक्शन फिल्म का अतिरिक्त चार्म है।’मुन्ना भाई’ और ‘संजू’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन करने वाले राजकुमार हिरानी की अब तक लगभग सभी फिल्में हिट रही हैं। इसलिए भी इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म किंग खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी भी शामिल हैं। आपको बता दें की यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
