अजय देवगन की दृश्यम 3 ने पहले दिन मचाया धमाल, दुनियाभर में हुई 95 करोड़ की कमाई

Drishyam 3 Opening Day Collection: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने पहले दिन दुनिया भर में 95.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि यह 100 करोड़ से थोड़ा पीछे रह गई।
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1
फिल्म दृश्यम 3 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: विजय सालगांवकर और उसके परिवार की चालबाजियों की अगली कड़ी देखने का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 3: द कंक्लूजन ने आते ही सिनेमाघरों में तहलका मच गया।

हालांकि फिल्म वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को छूने से मामूली अंतर से चूक गई, लेकिन इसने जो आंकड़े हासिल किए हैं, वे सिनेमा जगत को हैरान करने के लिए काफी हैं। दर्शकों की उत्सुकता और एडवांस बुकिंग के दम पर फिल्म ने शानदार शुरुआत की है।

रिलीजिंग डे पर वैश्विक स्तर पर हुई जोरदार कमाई

घरेलू बाजार में फिल्म को करीब 15,759 शो चलाए गए, जहां इसने भारत में 66.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। देश के कुल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 80.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही विदेशी बाजारों से भी फिल्म को जबरदस्त प्यार मिला और वहां से 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इस तरह पूरी दुनिया में फिल्म का पहले दिन का टोटल कलेक्श लगभग 95.10 करोड़ रुपये रहा। सिनेमाघरों में सुबह के समय थोड़ी धीमी शुरुआत के बाद रात के शो में दर्शकों की मौजूदगी 76.46 प्रतिशत तक पहुंच गई।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1
बाहुबली के कटप्पा बनने तक का सफर आसान नहीं था, झेलना पड़ा परिवार का विरोध, आज साउथ के कटप्पा हैं सत्यराज

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी दृश्यम 3

इस धमाकेदार कमाई के साथ ही दृश्यम 3 अजय देवगन के पूरे फिल्मी सफर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। इसने उनकी पिछली सुपरहिट फिल्मों जैसे सिंघम अगेन के 43.70 करोड़ रुपये, सिंघम रिटर्न्स के 32.09 करोड़ रुपये और गोलमाल अगेन के 30.14 करोड़ रुपये के पहले दिन के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है।

इसी के साथ ही यह फिल्म पिछले दोनों भागों की तुलना में भी बहुत बड़ी बनकर उभरी है, क्योंकि दृश्यम 2 ने पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये और पहली दृश्यम ने केवल 5.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

एडवांस बुकिंग ने जगाया दर्शकों में रोमांच

ब्लॉक सीटों को मिलाकर फिल्म दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में ही 79.71 करोड़ रुपये की टिकटें बेच ली थीं, जबकि बिना ब्लॉक सीटों के यह आंकड़ा 67.79 करोड़ रुपये था। रिलीजिंग के पहले ही दिन 95 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने के बाद अब यह फिल्म अपने पहले पार्ट के कुल लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है। साल 2015 में आई पहली दृश्यम फिल्म ने अपने पूरे दौर में दुनिया भर में लगभग 110.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com