सिनेमाघरों में रिलीज होते ही 'दृश्यम 3' का बड़ा धमाका, सुबह के शोज में ही टूटा बंपर कलेक्शन का रिकॉर्ड

Ajay Aevgn Drishyam 3 Opening Day: अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 ने 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है, जहां शुरुआती सुबह के शोज में ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है।
Ajay Aevgn Drishyam 3 Opening Day
फिल्म दृश्यम 3(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Drishyam 3 First Day First Show Collection: सिनेमाप्रेमियों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है और विजय सालगांवकर की सस्पेंस की दुनिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म दृश्यम 3 ने 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जिस तरह का क्रेज देखा जा रहा था, वह अब टिकट खिड़की पर आंकड़ों में बदलता दिख रहा है। सुबह के शुरुआती शोज से ही सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी लाइने लगी हुई हैं, जो इस बात का सबूत है कि विजय सालगांवकर का खौफ और आकर्षण आज भी कायम है।

फर्स्ट डे फर्स्ट शो में ही बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

रिलीज के पहले ही दिन फिल्म की रफ्तार काफी तेज नजर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक के शुरुआती आंकड़ों में ही फिल्म ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था।

मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में मॉर्निंग शोज की ऑक्यूपेंसी काफी मजबूत दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि दोपहर और शाम के शोज में यह संख्या और अधिक बढ़ेगी, जिससे फिल्म पहले दिन एक ऐतिहासिक ओपनिंग दर्ज करा सकती है।

शुरुआती आंकड़ों में शाहरुख खान की पठान को चुनौती

फिल्म की इस जबरदस्त शुरुआत ने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है। बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञों का अनुमान है कि 'दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है।

शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म 'पठान' जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकती है या उन्हें चुनौती दे सकती है। लंबे वीकेंड का पूरा फायदा फिल्म को मिल रहा है और दर्शक भारी संख्या में थिएटर्स का रुख कर रहे हैं।

Ajay Aevgn Drishyam 3 Opening Day
नानी की ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट जारी, 8वें दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 108 करोड़ पार

सस्पेंस और क्लाइमैक्स ने जीता फैंस का दिल

बॉक्स ऑफिस से बाहर निकल रहे दर्शकों और शुरुआती रिव्यूज में फिल्म दृश्यम 3 की जमकर तारीफ हो रही है। क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का मानना है कि फिल्म का सस्पेंस, पटकथा और क्लाइमैक्स बेहद दमदार है।

अजय देवगन की बेहतरीन एक्टिंग और तब्बू के संजीदा एक्टिंग ने कहानी में जान फूंक दी है। फिल्म में परिवार के ड्रामे को ज्यादा खींचने के बजाय शुरुआत से ही थ्रिल और सस्पेंस बनाए रखा गया है, जो दर्शकों को आखिरी मिनट तक अपनी सीट से बांधे रखता है।

छुट्टियों के लंबे वीकेंड का मिलेगा पूरा फायदा

पहले दिन की इस धमाकेदार शुरुआत के बाद अब मेकर्स को पूरे वीकेंड से काफी उम्मीदें हैं। शुक्रवार को 2 अक्टूबर की छुट्टी होने के कारण फिल्म को 3 दिनों का एक लंबा वीकेंड मिला है। एडवांस बुकिंग के मजबूत आंकड़ों और दर्शकों के सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि फिल्म अपने पहले 3-4 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब की तरफ तेजी से कदम बढ़ाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com