जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन की रिलीज का इंतजार होगा खत्म? मेकर्स ने रिलीजिंग को लेकर दी जानकारी

Dragon Movie Release Date: जूनियर एनटीआर की एक्शन फिल्म ड्रैगन की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है। मेकर्स ने फिल्म के पोस्टपोन होने की सभी अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।
Dragon Movie Release Date
जूनियर एनटीआर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jr NTR Dragon Movie Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और केजीएफ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील की जोड़ी को देखने के लिए फैंस लंबे समय से उत्सुक हैं। दोनों दिग्गजों की जुगलबंदी में बन रही एक्शन थ्रिलर ड्रैगन को लेकर बाजार में अफवाहों का दौर काफी गर्म था।

हाल ही में एलटीआर की चोट और सर्जरी के बाद अनुमान लगाए जा रहे थे कि फिल्म का प्रदर्शन लंबे समय के लिए टल सकता है। हालांकि, फिल्म मेकर्स ने बड़ा बयान जारी करते हुए रिलीज की पक्की तारीख शेयर की है। इस खबर के सामने आते ही सिनेमा प्रेमियों और फैंस के बीच उत्साह की एक नई लहर दौड़ गई है।

सभी अफवाहों पर लगा पूर्ण विराम

मेकर्स कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने ऑफिशियली तौर पर घोषणा की है कि फिल्म ड्रैगन 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माता रवि शंकर येल्लामंचिली ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान इन खबरों का खंडन किया कि फिल्म की रिलीज में देरी होगी।

उन्होंने साफ किया कि पहले से बनी योजना के तहत ही फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। इससे पहले चर्चा थी कि फिल्म जून 2026 में आ सकती है, लेकिन अब 11 जून 2027 की तारीख पर आखिरी मुहर लग गई है।

Dragon Movie Release Date
शाही परिवार से ताल्लुक, ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई और फिल्मों में पहचान, सोहा अली खान के खास हुनर से अनजान होंगे आप

चोट के बावजूद जारी रहेगी शूटिंग

फिल्म ड्रैगन के शेड्यूल में देरी को लेकर जो चिंताएं पैदा हुई थीं, उसकी मुख्य वजह जूनियर एनटीआर के हाथ में लगी चोट थी। डॉक्टरों ने एक्टर को लगभग 6 हफ्ते तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद भी निर्देशक प्रशांत नील ने काम रुकने नहीं दिया है।

वे उन सीन्स की शूटिंग पूरी कर रहे हैं जिनमें मुख्य एक्टर की मौजूदगी की आवश्यकता नहीं है। इस योजना से मेकर्स को भरोसा है कि जूनियर एनटीआर के सेट पर लौटने तक अन्य जरूरी सीन का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिससे तय शेड्यूल प्रभावित नहीं होगा।

जबरदस्त स्टारकास्ट के साथ बड़े लेवल पर होगी वापसी

जूनियर एनटीआर के ठीक होकर लौटने के बाद उनके प्रमुख सीन्स की शूटिंग तेजी से पूरी की जाएगी। मेकर्स का लक्ष्य इस साल के लास्ट तक पूरे प्रोजेक्ट का फिल्मांकन खत्म करने का है, ताकि एडिटिंग और विजुअल इफेक्ट्स जैसे पोस्ट-प्रोडक्शन के कामों के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

फिल्म ड्रैगन में जूनियर एनटीआर के साथ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी नारकोटिक्स ब्यूरो के चीफ रघुवीर राठौड़ के एक बेहद असरदार किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com