शाही परिवार से ताल्लुक, ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई और फिल्मों में पहचान, सोहा अली खान के खास हुनर से अनजान होंगे आप

Soha Ali Khan Birthday: पटौदी खानदान की शहजादी सोहा अली खान अपना जन्मदिन मना रही हैं। उच्च शिक्षा और शानदार एक्टिंग के साथ-साथ उनके अंदर एक बेहतरीन लेखिका का हुनर भी छिपा हुआ है।
Soha Ali Khan Birthday
सोहा अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Soha Ali Khan Career: भारतीय सिनेमा और नवाबों की दुनिया से गहरा ताल्लुक रखने वाली सोहा अली खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। शाही परिवार से संबंध रखने वाली सोहा ने हमेशा अपनी एक अलग और स्वतंत्र पहचान बनाने पर जोर दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने अपनी एजुकेशन को प्राथमिकता दी और विदेशों के फेमस संस्थानों से पढ़ाई पूरी की।

बड़े पर्दे पर अपनी सहज एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली सोहा के जीवन में ऐसे कई पहलू हैं, जिनसे आम फैंस अब भी अनजान हैं। पर्दे की चकाचौंध के पीछे एक बेहद गंभीर और बौद्धिक व्यक्तित्व छिपा हुआ है।

विदेश के बड़े संस्थानों से हासिल की हायर एजुकेशन

सोहा अली खान का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को फेमस पटौदी परिवार में हुआ था। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं, जबकि उनकी मां शर्मिला टैगोर सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस हैं। घर में कला और खेल का माहौल होने के बावजूद सोहा ने अपनी पढ़ाई को पूरा तवज्जो दी।

नई दिल्ली के द ब्रिटिश स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन का रुख किया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बैलिओल कॉलेज से उन्होंने मॉर्डन हिस्ट्री में बी.ए. किया और फिर प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

Soha Ali Khan Birthday
सोहा अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

बंगाली सिनेमा से शुरू हुआ एक्टिंग का यादगार सफर

पढ़ाई पूरी करने के बाद सोहा ने अपनी रुचि के अनुसार एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने साल 2004 में बंगाली फिल्म इति श्रीकांत और हिंदी फिल्म दिल मांगे मोर से अपने एक्टिंग करियर का श्रीगणेश किया। इसके बाद साल 2006 में आई फेमस फिल्म रंग दे बसंती में उनके एक्टिंग की जबरदस्त सराहना हुई और उन्हें कई पुरस्कार भी मिले।

उन्होंने खोया खोया चांद, मुंबई मेरी जान, साहेब बीवी और गैंगस्टर जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपने दमदार काम से गहरी छाप छोड़ी। हाल के दिनों में वह हॉरर फिल्म छोरी में नजर आई थीं और उन्होंने अपना एक पॉडकास्ट भी शुरू किया है।

Soha Ali Khan Birthday
कभी 500 रुपये में किया काम, आज टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं श्वेता तिवारी, संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

किताबों की दुनिया में बनाई खास पहचान

बहुत कम लोग इस बात को जानते है कि सोहा अली खान एक मंझी हुई लेखिका भी हैं। फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ उन्हें लिखने का बेहद शौक है। उन्होंने द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस नाम की एक किताब लिखी है, जिसे पाठकों और समीक्षकों की ओर से काफी तारीफ मिली।

इस किताब के जरिए उन्होंने नवाब परिवार का हिस्सा होने और सिनेमा में मध्यम स्तर की पहचान बनाए रखने के अनुभवों को काफी बेबाकी से शेयर किया है। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यों और कई गैर-सरकारी संगठनों से भी लगातार जुड़ी रहती हैं।

पर्सनल जिंदगी और खुशहाल परिवार का सुंदर तालमेल

निजी जिंदगी की बात करें तो सोहा ने 25 जनवरी 2015 को बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू के साथ शादी की थी। दोनों की एक प्यारी बेटी है जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है। सोहा अपने परिवार के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर खास पल शेयर करती रहती हैं।

वह एक्टर सैफ अली खान और सबा अली खान की सबसे छोटी बहन हैं, जबकि करीना कपूर खान उनकी भाभी हैं। सारा अली खान, इब्राहिम, तैमूर और जहांगीर के साथ भी उनका बेहद खास और प्यारा रिश्ता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com