ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं नीतू कपूर, शेयर की पति के साथ अनसीन तस्वीर, पुरानी यादों में खोए फैंस

Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें याद किया। नीतू ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
Rishi Kapoor And Neetu Kapoor Photo
ऋषि कपूर और नीतू कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rishi Kapoor And Neetu Kapoor Photo: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें उनके परिवार और चाहने वालों के दिलों में हमेशा जिंदा हैं। 4 सितंबर को ऋषि कपूर की 74वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने उन्हें याद किया है। नीतू ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के साथ अपनी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए।

ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की। इस फोटो में नीतू और ऋषि कपूर साथ खड़े होकर कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग और उनके चेहरे की मुस्कान साफ दिखाई दे रही है। फोटो में ऋषि कपूर ब्लू कलर की विंटर जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ग्रीन-ब्लैक चेकर्ड मफलर और ब्लू जींस पहनी है। वहीं, नीतू कपूर व्हाइट टॉप और पैंट के ऊपर लंबे ब्लैक कार्डिगन में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक क्रॉसबॉडी स्लिंग बैग के साथ अपना लुक पूरा किया है।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। फिल्मों में साथ नजर आने वाली यह जोड़ी जल्द ही असल जिंदगी में भी एक-दूसरे की जीवनसाथी बन गई। साल 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं अभिनेता रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी। शादी के बाद भी दोनों का रिश्ता फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहा।

Rishi Kapoor And Neetu Kapoor Photo
मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का मिला फायदा, शाम 6 बजे तक 16 करोड़ पार

2020 में दुनिया को अलविदा कह गए थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके लाखों प्रशंसकों को भी गहरा सदमा दिया था। आज भले ही ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार फिल्मों, किरदारों और यादों के जरिए वह हमेशा अपने चाहने वालों के बीच जिंदा रहेंगे। उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर की यह अनदेखी तस्वीर एक बार फिर उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों की याद दिला रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com