इस एक्ट्रेस की 2 साल की कमाई लेकर फरार हो गया था सीए, पिता भोपाल से आकर लड़ रहे थे केस
टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी के साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई थी, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट उनके 2 साल की गाढ़ी कमाई लेकर फरार हो गया था। दिव्यंका त्रिपाठी ने बताया कि अब तक उन्हें वह पैसा वापस नहीं मिल पाया है।
- Written By: अनिल सिंह
दिव्यांका त्रिपाठी के साथ हुआ था बड़ा स्कैम
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी कई सारे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं और अब उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। वह घर-घर पहचाना जाने वाला नाम बन चुकी है। लेकिन करियर के शुरुआती दौर में उनके साथ एक बड़ा स्कैम हुआ था एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया और बताया कि एक समय एक चार्टर्ड अकाउंटेंट उनके 2 साल की गाढ़ी कमाई लेकर फरार हो गया था। उन्हें दुख इस बात का है कि वह पैसा अब तक उन्हें वापस नहीं मिल पाया है। प्रियंका त्रिपाठी ने यह भी बताया कि उनके व्यस्त होने की वजह से उनके पिता भोपाल से आकर वह केस लड़ रहे थे।
दिव्यंका त्रिपाठी ने ‘हिंदी रश’ को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ मेरा पहला शो था। उस समय एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से सेट पर मेरी मुलाकात हुई, जो बहुत सारे एक्टर्स का अकाउंट संभालते थे। यह स्कैन उसे जमाने का है, जब मैंने इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। मैं 20 से 24 घंटे रोजाना काम कर रही थी। इसलिए मेरे पास वक्त नहीं था कि मैं किसी अकाउंटेंट के पास जाऊं और पूछताछ करूं। वह सेट पर रोज आते थे। उन्होंने मुझसे कई सारे एफडी बनवाई और यह कहा कि मैडम आप तो कुछ भी खर्च नहीं कर रही हो आपके टैक्स का क्या होगा। क्योंकि उस समय काम के बाद इतना वक्त ही नहीं मिलता था कि मैं पैसा भी खर्च कर सकूं। ऑनलाइन जमाना तब नहीं था कि हम आसानी से कोई भी चीज ऑर्डर कर लें।
ये भी पढ़ें- इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शाहरुख खान को छोड़ा पीछे, ना आए यकीन तो देखें…
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के कई पर्यटकों की मौत के बाद एक्शन में आए सीएम विजय, लिया ये बड़ा फैसला
Moshi Garbage Depot: PCMC प्लांट हादसे में चौथे दिन मिला एक और शव, अब भी 7 लोग मलबे में फंसे
नागपुर: ‘एसिलॉक’ पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
ITR Filing 2026 Deadline: अब तक 1.7 करोड़ टैक्सपेयर्स ने भरा रिटर्न, 31 जुलाई की आखिरी तारीख से पहले करें काम
दिव्यंका त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने मुझसे कई सारे एफडी बनवाई। मुझसे कई सारे फॉर्म भरवा गए। जिनमें ऊपर मेरा नाम लिखा था नीचे बैंक का नाम लिखा था और पन्ना पूरा खाली रहता था। उन्होंने यह कहा था कि मैं इसे भर दूंगा चिंता मत करो। साइन करवाने के बाद वह वहां से गायब हो गए। उन्होंने 12 लाख रुपए का गबन किया था। वह मेरे 2 साल की गाढ़ी कमाई थी, जो मैंने मेहनत करके कमाई थी। उनका फोन बंद था। मैं फोन करती रही। बाद में उनका पता चला कुछ चेक्स वापस लिए गए। चार में से तीन चेक बाउंस हो गए। मुझे 9 लाख का चूना लग चुका था। केस किया गया, पिताजी भोपाल से आकर केस लड़ते थे और में शूटिंग करती थी, कुल मिलाकर अफसोस यह है कि मुझे वह पैसा वापस नहीं मिल सका।
