हादसे की शिकार हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक दहिया ने फैंस से की दुआ करने की गुजारिश
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया हादसे की शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस की पीआर टीम ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी शेयर की है। पीआर टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते बताया कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डी भी टूट गई हैं। एक्ट्रेस की सर्जरी होनी है।
विवेक का लाइव सेशन हुआ कैंसल
दिव्यांका पति और एक्टर विवेक दहिया की पीआर टीम ने इंस्टाग्राम पर 18 अप्रैल की देर रात स्टोरी में एक दुखद पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन टाल दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हुआ है और अब वह मेडिकल केयर में हैं।
फैंस को दी सूचना
पीआर टीम ने आगे लिखा कि दिव्यांका के ठीक होने तक विवेक उनके साथ ही रहेंगे। आपके समझने और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आप सभी दिव्यांका के जल्द ठीक होने की दुआ करें। विवेक आप सबके साथ जल्द ही कनेक्ट करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Divyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए दो नन्हे मेहमान, तस्वीर शेयर कर दी जुड़वां बच्चों की खुशखबरी
Divyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल
शादी के 9 साल बाद अलग हो रहे Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya? अब एक्टर ने खुद उड़ी अफवाहों पर किया रिएक्ट
अंडरवेंट सर्जरी से गुजरी चुकी है एक्ट्रेस
कुछ समय पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी अंडरवेंट सर्जरी से गुजरी चुकी हैं। दिव्यांका ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी थी। मेरी सर्जरी होने से लेकर रिकवरी तक। मैंने अपना रुटीन बहुत स्ट्रिक्ली फॉलो किया है। मेरे चेहरे पर जो स्माइल दिख रही है उसकी वजह मेरे पति हैं, जिन्होंने एक पल के लिए भी मेरी स्माइल को कम नहीं होने दिया।
दिव्यांका और विवेक की शादी
टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें हैं’ में दिव्यांका त्रिपाठी पहली बार विवेक दहिया से मिली थीं। दोनों ने इस शो से ही एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। 8 जुलाई, 2022 को दिव्यांका और विवेक ने शादी कर ली। कपल के शादी को 6 साल पूरे हो गए हैं।
