ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर-1’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दिव्या दत्ता ने पोस्ट शेयर कर की जमकर तारीफ

Divya Dutta Instagram Post: ऋषभ शेट्टी की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा चैप्टर-1' थिएटर में धमाल मचा रही है। ऐसे में दिव्या दत्ता ने एक्टर संग अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर उनकी जमकर तारीफ की।
rishabh shetty and divya dutta
ऋषभ शेट्टी, दिव्या दत्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Divya Dutta Praise for Rishabh Shetty: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की 2 अक्टबूर को रिलीज हुई फिल्म ‘कांतारा चैप्टर-1’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म की सफलता पर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी अपनी खुशी जताई और सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी की तारीफ की।

दरअसल, दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋषभ शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर की और उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “दिल से बधाई ऋषभ शेट्टी जी। आपकी फिल्म 'कांतारा' कमाल की है। अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में आपकी बहुमुखी प्रतिभा देखकर गर्व हुआ। फिल्म एक अनोखा अनुभव है और दर्शकों से भरे सिनेमाघर देखकर पुराने सिंगल स्क्रीन थिएटर्स की यादें ताजा हो गईं। मेरे दोस्त, यूं ही चमकते रहो।”

‘कांतारा चैप्टर-1’ ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड

बता दें, 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बनाया। दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं फिल्म की प्रशंसा में एकमत हैं, जिससे इसे साल की सबसे चर्चित फिल्म कहा जा रहा है। इसके साथ ही ‘कांतारा चैप्टर-1’ साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है।

अगर इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो ऋषभ शेट्टी ने न केवल मुख्य भूमिका निभाई, बल्कि लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली। फिल्म के निर्माता विजय किरगंडुर हैं। इसके अलावा रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे कलाकारों ने कहानी में जान डाल दी है।

इन भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म

फिल्म होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी है और इसका संगीत बी. अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिससे यह बहुभाषी दर्शकों तक पहुंची। ‘कांतारा चैप्टर-1’ की कहानी, दमदार अभिनय और शानदार निर्देशन ने इसे एक सिनेमाई उत्सव बना दिया है।

फिल्म ने केवल मनोरंजन ही नहीं किया, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों ने इसे भरपूर सराहा। फिल्म की कमाई, बहुभाषी रिलीज और स्टार कास्ट ने इसे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बना दिया है। ऋषभ शेट्टी की बहुमुखी प्रतिभा और टीम की मेहनत ने ‘कांतारा चैप्टर-1’ को एक ऐसा अनुभव बनाया है जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com