आमिर खान ने दिव्या भारती को इस फिल्म से करवा दिया था आउट, फिर खुद का भी कट गया पत्ता!

Divya Bharti Aamir Khan: आमिर खान और दिव्या भारती की दुश्मनी जग जाहिर है, रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने दिव्या भारती को डर फिल्म से बाहर करवा दिया था, लेकिन आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया।
Divya Bharti Kicked out From Darr Movie Due to Aamir Khan
आमिर खान की वजह से दिव्या भारती को डर फिल्म से बाहर कर दिया गया
Published on: 
Updated on: 

Aamir Khan Divya Bharti: आमिर खान और दिव्या भारती एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे, दिव्या भारती अब इस दुनिया में नहीं है और आमिर खान आज भी सुपरस्टार बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि आमिर खान ने दिव्या भारती फिल्म डर से बाहर करवा दिया था। आमिर खान की ही सिफारिश के बाद डर फिल्म में जूही चावला की एंट्री हुई थी। क्योंकि पहले यह फिल्म आमिर खान और दिव्या भारती को लेकर बनाई जा रही थी, लेकिन आमिर खान ने दिव्या भारती को बाहर करवा दिया और जूही चावला की एंट्री हुई, लेकिन आखिर में खुद आमिर खान ही फिल्म से बाहर हो गए। कहा जाता है कि आमिर खान ने खुद यह फिल्म छोड़ी थी लेकिन वह इस फिल्म में चाह कर भी काम नहीं कर पाए।

दिव्या भारती की मां एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि आमिर खान नाम की बेटी के खिलाफ साजिश की थी, उन्होंने बताया था कि आमिर खान के कहने पर ही दिव्या भारती को डर फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया था और आमिर खान ने इस फिल्म के लिए जूही चावला के लिए सिफारिश की थी और तब जाकर जूही चावला को डर फिल्म में काम मिला। हालांकि डर फिल्म में जूही चावला के साथ शाहरुख खान नजर आए, क्योंकि आमिर खान के फिल्म से बाहर होने के बाद डर फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री हुई थी।

दिव्या भारती और आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि दोनों के बीच मतभेद तब शुरू हुआ था, जब वह लंदन के आयोजन में गए थे वहां एक शो के वक्त दिव्या भारती और आमिर खान को स्टेज पर साथ में परफॉर्म करना था लेकिन उस वक्त दिव्या भारती डांस के कुछ स्टेप भूल गई। आमिर खान उससे नाराज हो गए। उन्होंने दिव्या भारती की जगह जूही चावला को मौका देने की सिफारिश की थी। लेकिन परफॉर्मेंस से वह दिव्या भारती को नहीं हटा पाए। उनके साथ तब सलमान खान ने स्टेज पर शो किया था। आमिर खान की हरकत से दिव्या भारती भी बहुत नाराज हुई थी वह बाथरूम में बैठकर घंटे तक रोयी थी, इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।