हत्या या आत्मह्या, आज तक नहीं खुला दिव्या भारती की मौत का राज, जानें कैसा था एक्ट्रेस का करियर
साजिद और दिव्या (Divya Bharti) ने 10 मई 1992 को शादी की।
- Written By: काजल चोपड़े
मुंबई, बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था। दिव्या भारती ने अपनी मासूमियत और अपने लुक्स से लाखों लोगों के दिल में जगह बनाई थी। दिव्या का फ़िल्मी करियर काफी छोटा था। लेकिन, इस छोटे से करियर में दिव्या का पॉपुलर हो गयी थी। दिव्या भारती ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। दिव्या ने महज 19 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना शुरू कर दिया था।
दिव्या भारती (Divya Bharti) इतनी मशहूर हो गयी थी, कि उन्होंने एक साल के अंदर 14 फिल्में साइन कर ली थीं। 19 साल की उम्र में दिव्या बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक बन गई थी। दिव्या (Divya Bharti) ने गोविंदा के साथ फिल्म ‘शोला और शबनम’ में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने दिव्या की मुलाकात साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) से करवाई। दोनों में पहले दोस्ती हुई और इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Birth Anniversary: 25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे
Neha Kakkar Birthday Story: गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये
‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Karan Johar Paris: रोलैंड-गैरोस 2026 में पहुंचे करण जौहर, पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बने गवाह
साजिद और दिव्या (Divya Bharti) ने 10 मई 1992 को शादी की। ये शादी मुंबई के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट में हुई थी। काजी ने दोनों का निकाह करवाया था। निकाह से पहले दिव्या ने इस्लाम धर्म कबूल किया था। बताया जाता है कि उनका नाम सना रखा गया था। दिव्या ने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए ये बात सबसे छिपाकर रखी थी। शादी के बाद दिव्या भारती 4 अप्रैल को एक फिल्म की शूटिंग कर चेन्नई से मुंबई लौटीं। दूसरे दिन वह शूटिंग के लिए हैदराबाद जाने वाली थी। लेकिन, वह दूसरे दिन उनकी मौत की खबर आई।
5 फरवरी 1993 को दिव्या (Divya Bharti) अपार्टमेंट की खिड़की से रात 11.30 बजे ग्राउंड फ्लोर पर गिरीं और उनकी मौत हो गई। हालांकि वह कैसे गिरीं, उनकी मौत आत्महत्या थी, मर्डर या फिर महज दुर्घटना यह बात आज भी रहस्य ही है। मुंबई पुलिस के अनुसार दिव्या की मौत एक एक्सिडेंट है।
दिव्या (Divya Bharti) की मौत के बाद कई अजीब किस्से सामने आए। दिव्या की मां ने बताया था कि, एक्ट्रेस के मरने के बाद वह उनके सपने में उन्हें जगाने आती थीं। इतना ही नहीं दिव्या साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा के सपने में भी आती थीं। दिव्या की मौत के बाद साजिद ने वर्धा से शादी कर ली।
