दिशा पाटनी ने अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर लगाए ठुमके, रुमर्ड सासू मां बोली- ‘सो क्यूट’
- Written By: सोनू शुक्ला
मुंबई: दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। दिशा अपनी फिटनेस वीडियो और स्पोर्ट्स वेयर लुक्स की फोटोज अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहती हैं। वहीं, दिशा के बिकिनी लुक को भी काफी पसंद किया जाता है। दिशा की सोशल मीडिया पर बहुत अच्छी फैन फोल्लोविंग है।
दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दिशा अपना स्टंट का वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। ऐसे में दिशा पटानी ने एक डांसिंग वीडियो शेयर किया हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दिशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिशा सिंगर निकी मिनाज के सॉन्ग ‘हाई स्कूल’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिशा ने ब्लू टॉप और प्लेयर्ड पेंटस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में दिशा अपने दोस्तों के साथ जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। दिशा या यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बैग में ड्रग्स रख कर अंदर कर दूंगा, प्रोटेस्ट में छात्रों को फंसाने की धमकी देने वाला पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड
उफनती नदी में कूदे युवक, उत्तराखंड पुलिस ने वायरल वीडियो शेयर कर लोगों को दी बड़ी चेतावनी
अस्पताल में मरीज को स्लाइन की जगह लगा दी बिसलेरी की बोतल, कांग्रेस बोली – यही है डबल इंजन का स्वास्थ्य मॉडल
घर में AC होते हुए भी पसीने से तर-बतर रही पत्नी! पति की ‘किफायती’ हरकत का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है। ऐसे में दिशा का यह डांसिंग वीडियो देख कर उनकी रुमर्ड सासू मां यानी कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मां आयशा श्राफ (Ayesha Shroff) भी खुद को उनके इस वीडियो पर कमेंट करने से नहीं रोक पाई और उन्होंने लिख दिया- ‘सो क्यूट’।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा आखिरी बार सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ (Radhe) में नजर आई थी। साथ ही दिशा जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आएंगी। फिल्मों के अलावा दिशा पटानी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के संग अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि की दोनों ने अब तक अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया हैं। लेकिन दोनों हमेशा साथ में डिनर डेट और ऑउटिंग करते नजर आते है।
