- Hindi News »
- Entertainment »
- Diljit Dosanjh Come Back In No Entry 2 Anees Bazmee And Boney Kapoor On The Set Of Border 2
नो एंट्री 2 में दिलजीत दोसांझ की वापसी, बॉर्डर 2 के सेट पर अनीस बज्मी-बोनी कपूर
दिलजीत दोसांझ बॉर्डर 2 के शूटिंग सेट पर अनीस बज्मी और बोनी कपूर के साथ नजर आए हैं। अंदाज यह लगाया जा रहा है कि नो एंट्री 2 फिल्म में दिलजीत दोसांझ की वापसी हो गई है।
- Written By: अनिल सिंह

दिलजीत दोसांझ की नो एंट्री 2 में वापसी
Diljit Dosanjh Come Back In No Entry 2: दिलजीत दोसांझ बीते दिनों सरदार जी 3 फिल्म को लेकर सुर्खियों में थे। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी की वजह से दिलजीत दोसांझ को भारत में लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर यूजर्स में उन्हें गद्दार तक कह दिया। कहा यह जाने लगा की बॉर्डर 2 से उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा, लेकिन वह बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अनीस बज्मी और बोनी कपूर के साथ उनकी बातचीत का वीडियो वायरल होने के साथ ही अब कहा यह भी जा रहा है कि नो एंट्री 2 में दिलजीत दोसांझ की वापसी हो गई है।
नो एंट्री 2 फिल्म का औपचारिक ऐलान जब किया गया तो फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अर्जुन कपूर और वरुण धवन के साथ अहम भूमिका निभाने वाले थे। लेकिन बाद में खबर यह आई की क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से दिलजीत दोसांझ ने फिल्म करने से मना कर दिया। इस पर फिल्म मेकर्स का भी बयान सामने आया था उन्होंने बताया था कि दिलजीत दोसांझ ने शेड्यूल की वजह से फिल्म को मना किया है।
ये भी पढ़ें- पंचायत 5 में होंगे 3 बड़े बदलाव, प्रेम कहानी शुरू होते ही बिछड़ जाएंगे रिंकी-सचिव
सम्बंधित ख़बरें
गोवा वेकेशन पर Bipasha Basu का ग्लैमरस अंदाज, बेटी और पति करण सिंह ग्रोवर संग शेयर की खास तस्वीरें
Lara Dutta ने ब्यूटी स्टैंडर्ड पर दिया बड़ा बयान, वहीदा रहमान संग बातचीत का पुराना वीडियो हुआ वायरल
‘टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं’, Salman Khan की पोस्ट ने फैंस को दी जिंदगी जीने की खास सीख
‘टॉक्सिक’ से पहले Tara Sutaria का ग्लोबल डेब्यू, कान्स 2026 में रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा
दिलजीत दोसांझ ने अब बॉर्डर 2 की शूटिंग सेट से एक बीटीएस वीडियो जारी किया है, जिसमें पीछे वो कमेंट्री भी कर रहे हैं। इस वीडियो में अनीस बज्मी और बोनी कपूर भी नजर आए, इसके बाद लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि क्रिएटिव डिफरेंस अब खत्म हो गया है, नो एंट्री 2 में दिलजीत दोसांझ की वापसी हुई है।
वीडियो में आप देख सकते हैं बॉर्डर 2 के सेट से लिया गया यह वीडियो है। फिल्म के डायरेक्टर और दिलजीत दोसांझ के साथी कलाकार अहान शेट्टी, वरुण धवन वीडियो में नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में दिलजीत दोसांझ की फनी कमेंट्री चल रही है, जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसी कमेंट्री में उन्होंने हिंट दे दिया है कि नो एंट्री में उनकी वापसी हो गई है। हालांकि इसके बारे में भी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।
दिलजीत दोसांझ के काम की अगर बात करें तो सरदार जी 3 फिल्म की वजह से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉर्डर 2 फिल्म की शूटिंग में वह व्यस्त हैं और आने वाले वक्त में नो एंट्री 2 की शूटिंग में वह हिस्सा लेंगे। बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ के साथ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर फिल्म का सीक्वल है। बॉर्डर 2 को 26 जनवरी तक रिलीज किये जाने का प्लान है।
Diljit dosanjh come back in no entry 2 anees bazmee and boney kapoor on the set of border 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में होगा BRICS सम्मेलन, 9 से 13 जून तक जुटेंगे 21 देशों के प्रतिनिधि
May 04, 2026 | 09:09 AM4 मई का इतिहास: ‘आयरन लेडी’ मार्गरेट थैचर का उदय, डेली मेल और ऑस्कर अकादमी की भी ऐतिहासिक शुरुआत
May 04, 2026 | 09:04 AMMumbai Mandwa RO-RO Ferry: ईंधन महंगा, समुद्री सफर भी महंगा! रो-रो सेवा पर पड़ेगा सीधा असर
May 04, 2026 | 09:02 AMपुणे के बाद बीड में मानवता शर्मसार! कलयुगी नाना ने 3 साल की नातिन से किया घिनौना काम, आरोपी गिरफ्तार
May 04, 2026 | 08:57 AMअंबेडकर नगर में दो बाइकों की टक्कर के बाद जुटी भीड़ को कार ने रौंदा, 8 लोगों की मौत, कई घायल
May 04, 2026 | 08:49 AMSanjay Gandhi National Park Fee: बोरीवली पार्क में मॉर्निंग वॉक फीस बढ़ाने का प्रस्ताव, फिलहाल स्थगित
May 04, 2026 | 08:48 AMसेल्फी लेने वाले हो जाएं सावधान! मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के Missing Link पर फोटो खिंचवाई तो हो जाएगी जेल!
May 04, 2026 | 08:41 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














