Dhurandhar Record: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बनाया इतिहास, गाने FA9LA ने दिलाया ग्लोबल सम्मान
Dhurandhar OTT Netflix: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने एक और इतिहास रच दिया है। फिल्म के गाने FA9LA ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट पर सबसे लंबे समय तक नंबर-1 रहकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना ली है।
- Written By: सोनाली झा
रणवीर सिंह की धुरंधर (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Dhurandhar Guinness Book of World Record: साल 2025 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले सिनेमाघरों में तहलका मचाया और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी धाक जमा ली है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की, बल्कि अब एक खास उपलब्धि के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह रिकॉर्ड फिल्म के चर्चित गाने FA9LA से जुड़ा है, जिसने दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।
फिल्म ‘धुरंधर’ में इस्तेमाल किया गया गाना FA9LA बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची का है। खास बात यह रही कि यह गाना हिंदी भाषा में नहीं था, इसके बावजूद भारत समेत कई देशों में इसे खूब पसंद किया गया। फिल्म में अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया यह गाना और उनका दमदार डांस स्टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यही वजह है कि यह गाना चर्चा से आगे बढ़कर इतिहास बनाने में कामयाब हो गया।
किस रिकॉर्ड के लिए मिला गिनीज सम्मान
गाने FA9LA ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट में सबसे लंबे समय तक नंबर-1 पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसी उपलब्धि के चलते इस गाने को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। 2024 में रिलीज हुए इस ट्रैक को फिल्म ‘धुरंधर’ में शामिल किए जाने के बाद इसकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई। खासतौर पर भारत में रैपर फ्लिपराची को इससे जबरदस्त पहचान मिली।
सम्बंधित ख़बरें
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
शादी के दो साल पूरे होने पर रोमांटिक हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
ICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
फ्लिपराची ने जाहिर की अपनी खुशी
गिनीज रिकॉर्ड बनने पर फ्लिपराची ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार इस गाने को भारत में वायरल होते देखा, तो वह खुद हैरान रह गए थे। फ्लिपराची के मुताबिक, फिल्ममेकर्स ने अचानक उनसे संपर्क किया था और बताया था कि यह गाना फिल्म के एक अहम सीन पर पूरी तरह फिट बैठता है। इसके बाद अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया डांस लोगों के बीच ट्रेंड बन गया।
ओटीटी पर भी धुरंधर का जलवा
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और स्ट्रीमिंग के महज 24 घंटे के भीतर प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगी।
