BO पर रणवीर सिंह की धुरंधर बनी हुई है बुलेट ट्रेन, 26वें दिन भी डबल डिजिट में रही कमाई
Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 26वें दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 712.25 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड यह 1100 करोड़ के करीब पहुँच गई है।
- Written By: अनिल सिंह
Dhurandhar Box Office Collection (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Dhurandhar Box Office Collection Day 26: निर्देशक आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रणवीर सिंह स्टारर यह मूवी 26वें दिन भी जबरदस्त कमाई करके बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
फिल्म ने अपनी शानदार कमाई से रणवीर सिंह की पिछली टॉप 9 फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
26वें दिन भी डबल डिजिट का रिकॉर्ड
करीब 12 करोड़ रुपये का प्रभावशाली कलेक्शन: Sacnilk के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने मंगलवार (30 दिसंबर) को अपने 26वें दिन 11.25 (करीब 12) करोड़ रुपये का प्रभावशाली कलेक्शन किया है। यह किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए रिलीज के 26वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई करने का एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
भारत में कुल कलेक्शन: इस कमाई के साथ ‘धुरंधर’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब तक 712.25 करोड़ रुपये दर्ज किया जा रहा है।
रणवीर सिंह का रिकॉर्ड: ‘धुरंधर’ ने रणवीर सिंह की पिछली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों, जैसे ‘पद्मावत’ (302.15 करोड़), ‘सिम्बा’ (240.3 करोड़) और ‘बाजीराव मस्तानी’ (184.3 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को कई गुना पीछे छोड़ दिया है।
Indian cinema mein naye yug ki aandhi hai Dhurandhar 🔥💥 Book your tickets.
🔗 – https://t.co/cXj3M5DFbc#Dhurandhar Ruling Cinemas Worldwide.@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande… pic.twitter.com/4ThnqMU6ZK — Jio Studios (@jiostudios) December 31, 2025
ये भी पढ़ें- ‘अब मेरा नाम अमाल मलिक के साथ न जोड़ें’, मालती चाहर ने अफवाहों पर दिया करारा जवाब
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1100 करोड़ के करीब
घरेलू बाजार के साथ ही वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर‘ का जलवा कायम है। 26वें दिन के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1095.5 करोड़ रुपये पहुँच चुका है और यह जल्द ही 1100 करोड़ के आँकड़े को पार करने वाली है।
शाहरुख खान की ‘जवान’ को टक्कर दे सकती है ‘धुरंधर’
हालांकि, ‘धुरंधर’ अभी भी शाहरुख खान की ‘जवान’ (1160 करोड़ रुपये), यश की ‘KGF चैप्टर 2’ (1215 करोड़ रुपये) और राम चरण-जूनियर एनटीआर की ‘RRR’ (1250 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन से पीछे है। लेकिन जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि 5 जनवरी तक यही गति बनाए रखने पर यह इन फिल्मों को टक्कर दे सकती है।
कमाई का ग्राफ
‘धुरंधर’ ने 28 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद अपना सफर जारी रखा:
पहला हफ्ता: 207.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता: 253.25 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता: 172 करोड़ रुपये
