Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ मचाएगी बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ओपनिंग डे पर बड़ी कमाई के आसार

Dhurandhar 2 Box Office Prediction: धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा में है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करीब 7.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Mar 15, 2026 | 09:28 AM

धुरंधर 2 का एडवांस बुकिंग कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dhurandhar 2 Day 1 Advance Booking: अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और माना जा रहा है कि यह ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ रही है।

फिल्म के हिंदी 2डी वर्जन के लिए अब तक करीब 1,41,366 टिकट बिक चुके हैं। देशभर में फिल्म के हिंदी में लगभग 10,543 शो लगाए गए हैं और इससे करीब 7.6 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। वहीं हिंदी डॉल्बी सिनेमा फॉर्मेट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फॉर्मेट में फिल्म ने अब तक करीब 77,750 रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

कुल एडवांस बुकिंग कलेक्शन

इसके अलावा हिंदी आईमैक्स 2डी में भी दर्शकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है, जहां 581 टिकट बिके हैं और करीब 6.26 लाख रुपये की कमाई हुई है। अब तक की एडवांस बुकिंग को जोड़ें तो धुरंधर 2 ने करीब 7.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। देशभर में फिल्म के लगभग 11,064 शो लगाए गए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा ओपनिंग डे कलेक्शन दर्ज कर सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी

Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत

Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से

मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी

अन्य भाषाओं में भी मिल रहा रिस्पॉन्स

‘धुरंधर 2’ को सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है। तेलुगू वर्जन में अब तक लगभग 4,957 टिकट बिक चुके हैं, जिससे करीब 6.07 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है। वहीं तमिल में 3,958 टिकट बिके हैं और लगभग 4.55 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई है। मलयालम में फिल्म के 62 टिकट बिके हैं और करीब 11,773 रुपये का कलेक्शन हुआ है। वहीं कन्नड़ भाषा में फिल्म के लिए अब तक सिर्फ 7 टिकट बिके हैं और करीब 1,400 रुपये की कमाई हुई है।

ये भी पढ़ें- 16वें दिन भी बरकरार ‘द केरला स्टोरी 2’ की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर की 44 करोड़ से ज्यादा कमाई

दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यूज रखे गए हैं। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Dhurandhar 2 day 1 advance booking ranveer singh film opening collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2026 | 09:28 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.