Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 13वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई
Dhurandhar 2 Records: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 13वें दिन भी शानदार कमाई कर रही है और 900 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1400 करोड़ पार कर चुका है। फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 का कलेक्शन (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। वर्किंग डेज में भी फिल्म का कलेक्शन लगातार मजबूत बना हुआ है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इसके बाद फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी रहा। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार आंकड़े छू लिए और दूसरे हफ्ते में भी इसका जलवा बरकरार रहा। फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन 114.85 करोड़ और पांचवें दिन 65 करोड़ का कारोबार हुआ। इसके बाद भी फिल्म की कमाई में स्थिरता बनी रही।
900 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने 12वें दिन 25.30 करोड़ और 13वें दिन 27.75 करोड़ की कमाई के बाद 14वें दिन भी शानदार शुरुआत की। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13वें दिन भी फिल्म ने करीब 27 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है, हालांकि फाइनल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं। 13 दिनों में फिल्म ने भारत में 899.92 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जो इसे 900 करोड़ क्लब के बेहद करीब ले आता है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
वर्ल्डवाइड भी मचा रही धूम
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1,077.41 करोड़ तक पहुंच चुका है। इससे साफ है कि फिल्म जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक और ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाली है। ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी जबरदस्त है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,435.41 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी भी तेजी से आगे बढ़ रही है।
धुरंधर 2 के स्टार कास्ट और कहानी
हालांकि, अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह फिल्म दंगल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस सफर अब भी जोरदार बना हुआ है और आने वाले दिनों में यह और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
