Dhinchak Pooja की वेडिंग फोटोज देख सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
Dhinchak Pooja Marriage Troll: ढिंचैक पूजा ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को चौंका दिया। लाल जोड़े में नजर आईं पूजा को लेकर इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
- Written By: सोनाली झा
ढिंचैक पूजा (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Dhinchak Pooja Wedding Photos: मशहूर ढिंचैक पूजा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। हालांकि इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी शादी है। ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ जैसे वायरल गाने से इंटरनेट सेंसेशन बनीं ढिंचैक पूजा ने हाल ही में अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसके बाद इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
पूजा ने इंस्टाग्राम पर शादी की क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि मेरी शादी की कुछ क्लिप्स, मैं और भी शेयर करूंगी। तस्वीरों में वह लाल रंग के पारंपरिक ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति व्हाइट सूट, लाल पगड़ी और लाल जूतों में दिखाई दिए। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पुराने गानों को लेकर मजेदार मीम्स बनाना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई मजेदार ट्रोलिंग
कई यूजर्स ने ढिंचैक पूजा के सुपरहिट गाने ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ को शादी से जोड़ते हुए नए मजाकिया वर्जन तैयार किए। एक यूजर ने लिखा कि अब नया गाना आएगा- शादी मैंने कर ली आज। वहीं दूसरे यूजर ने उनके मशहूर दिलों का शूटर गाने का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि दिलों का शूटर है मेरा शौहर। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल एक कमेंट हुआ, जिसमें लिखा था कि आज लाखों लड़कों का लिवर फेल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
रोहित चंदेल की गिरफ्तारी बनी इस एक्टर की किस्मत! ‘अनुपमा’ स्टार की रातों-रात हुई ‘सैराब’ में एंट्री
Actor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम
बिग बॉस से मिली थी टीवी पहचान
ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद टीवी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। वह बिग बॉस के 11वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हालांकि शो में भी उनके गाने और सिंगिंग स्टाइल को लेकर कई बार मजाक बनाया गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाए रखी।
लाफ्टर शेफ्स में भी दिखा था अलग अंदाज
हाल ही में ढिंचैक पूजा टीवी शो लाफ्टर शेफ्स में भी नजर आई थीं। वह शो में विक्की जैन के बर्थडे एपिसोड में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंची थीं। वहां भी उन्होंने अपने गानों और फनी अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग मजेदार मीम्स बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई फैंस और इंटरनेट यूजर्स ढिंचैक पूजा को नई जिंदगी की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
