धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए महाभारत के श्री कृष्ण नितीश भारद्वाज, गाना गाकर दी श्रद्धांजलि

Dharmendra Tribute: एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर टीवी के श्री कृष्ण नितीश भारद्वाज ने गाने के जरिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही अभिनेता जयदीप अहलावत ने भी धर्मेंद्र के साथ बिताए यादगार पल साझा किए।
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए महाभारत के श्री कृष्ण नितीश भारद्वाज, गाना गाकर दी श्रद्धांजलि
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए महाभारत के श्री कृष्ण नितीश भारद्वाज
Published on
Updated on

Nitish Bharadwaj on Dharmendra Tribute: बॉलीवुड के हीमैन और मोस्ट हैंडसम एक्टर धर्मेंद्र देओल ने 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका जाना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे हिंदी सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड स्टार्स लगातार उन्हें याद कर भावुक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी बीच टीवी की महाभारत में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभा चुके नितीश भारद्वाज ने धर्मेंद्र को याद करते हुए एक खास अंदाज अपनाया।

नितीश ने धर्मेंद्र की फिल्म 'बहारें फिर आएंगी' का गाना 'आपके हसीन रुख पे आज नया नूर है' गुनगुनाते हुए एक्टर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह गाना धर्मेंद्र जी, तनुजा जी और माला सिन्हा के लिए गाया जाता था। आज उनका नूर खत्म हो गया है। हम सभी को एक दिन जाना है, लेकिन अपने कर्मों से जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है और धर्मेंद्र जी ने यही किया।

नितीश भारद्वाज ने कही ये बात

नितीश ने आगे बताया कि जब हम छोटे थे, तो दारा सिंह हीमैन थे, लवर बॉय दिलीप कुमार। लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े हुए, धर्मेंद्र जी हिंदी सिनेमा के हीमैन बन गए। मैं उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में शामिल हूं और भगवान उन्हें हिम्मत दें। सिर्फ नितीश ही नहीं, बल्कि एक्टर जयदीप अहलावत ने भी धर्मेंद्र के साथ बिताए पल याद किए। नितीश ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें वे धर्मेंद्र के पैरों में बैठे नजर आ रहे हैं।

जयदीप अहलावत ने कही ये बात

जयदीप ने लिखा कि कुछ नहीं है जो मैं कह पाऊंगा, बस इतना कि आपने जो प्यार दिया मुझे उन थोड़े से दिनों में, मैं उसे उम्र भर याद रखूंगा। आप बहुत याद आएंगे। यह दुनिया इकलौते जट यमला पगला दीवाना को मिस करेगी। धर्मेंद्र लंबे समय से उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था और 12 नवंबर को स्वास्थ्य स्थिर होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था। उनका इलाज घर पर ही चल रहा था। 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने अपने जुहू स्थित घर में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी प्रेयर मीट 27 नवंबर को आयोजित की जा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com