धर्मेंद्र की तबीयत में बड़ा सुधार, 8 दिन बाद आया हेल्थ अपडेट, फैंस की दुआएं रंग लाई

Dharmendra Recovery: 12 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धर्मेंद्र पिछले 8 दिनों से घर पर इलाज करा रहे थे। उनकी हालत में सुधार है और डॉक्टरों की टीम लगातार घर पर उनकी सेहत पर नजर रख रही है।
Dharmendra
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन, फोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Dharmendra Health Update: वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर लंबे समय से चल रही चिंता के बीच आखिरकार एक राहत भरी खबर सामने आई है। 12 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह पिछले 8 दिनों से घर पर ही इलाज करा रहे थे। अब उनकी सेहत पर आया नया अपडेट उनके चाहने वालों के चेहरों पर मुस्कान लौटा रहा है।

धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को सांस लेने में परेशानी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 दिनों से ज्यादा चले इलाज के दौरान उनकी हालत उतार-चढ़ाव से गुजरती रही। 10 नवंबर को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद देशभर में उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जाने लगीं। हालांकि, 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली और वह घर लौट आए।

रिकवरी कर रहे हैं धर्मेंद्र

अब, उनकी तबीयत को लेकर मिली नई जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र की हालत पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया है कि घर पर डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है और उपचार जारी है। परिवार का कहना है कि अभी उन्हें पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय और लग सकता है, लेकिन फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर है और सुधार पूरी तरह सकारात्मक दिशा में है।

मौत की झूठी अफवाह ने बढ़ाई थी चिंता

इस दौरान धर्मेंद्र के परिवार ने भी राहत की सांस ली है। उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने पहले ही साफ कर दिया था कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वह अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं। सबसे ज्यादा हड़कंप तब मचा, जब 11 नवंबर को सोशल मीडिया पर अचानक यह अफवाह उड़ गई कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है। यह खबर आग की तरह फैलने लगी, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन और परिवार दोनों ने इस अफवाह का सख्ती से खंडन किया।

हेमा मालिनी और ईशा देओल का बयान

हेमा मालिनी और ईशा देओल ने तुरंत बयान जारी करके बताया कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उनकी सेहत में तेजी से हो रहा सुधार अब उनके फैंस के लिए उम्मीद की किरण बन गया है। दर्शक और चाहने वाले लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर #GetWellSoonDharmendra ट्रेंड कर रहा है। फिलहाल, डॉक्टरों के निर्देशों के अनुसार धर्मेंद्र आराम कर रहे हैं और परिवार उन्हें पूरी देखभाल में रख रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com