बड़े माथे वाले होते हैं भाग्यशाली ऐसा क्यों मानती हैं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने बड़े माथे वाले लोगों के बारे में बड़ा सीक्रेट रिवील किया है। श्रद्धा कपूर ने बताया कि ऐसे लोग भाग्यशाली और बेहद विनम्र होते हैं। श्रद्धा कपूर इसीलिए खुद को भाग्यशाली और विनम्र मानती हैं।
Shraddha Kapoor reveals Secret of her luck is Big Forhead
Published on
Updated on

मुंबई: श्रद्धा कपूर हाल ही में 'स्त्री 2' फिल्म में नजर आई थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म में श्रद्धा कपूर की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। अब श्रद्धा कपूर अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल यह तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा की है। जिसमें उन्होंने खुद के भाग्यशाली होने का सीक्रेट रिवील किया है।

'स्त्री 2' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लगता है कि बड़े माथे वाले लोग भाग्यशाली और विनम्र होते हैं और इसी बात को वह अपने फैंस के साथ साझा करते हुए नजर आई हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर साझा की है। जिसमें वह लिफ्ट के अंदर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। इसी तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन लिखा है बड़े माथे वाले लोग भाग्यशाली होते हैं और विनम्र भी।

श्रद्धा कपूर का खुद भी माथा बड़ा है ऐसे में वह खुद को भाग्यशाली और विनम्र मानती हैं यह कहा जा सकता है। दरअसल दुनिया भर में ऐसे बहुत सारे भ्रम हैं, जिनको लोग शिद्दत से मानते हैं और श्रद्धा कपूर ने बड़े माथे की जो बात की है वह भ्रम भी उन्हीं में से एक है। लेकिन इसे भी बड़ी संख्या में लोग मानेंगे और श्रद्धा कपूर भी उन्हीं लोगों में से एक है यह कहा जा सकता है। श्रद्धा कपूर का यह सामान्य रवैया उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है और यही कारण है कि फैंस उन्हें पसंद करते हैं, क्योंकि फैंस को उनकी इसी तरह की बातों से अपनापन महसूस होता है।

श्रद्धा कपूर स्त्री 2 में नजर आई थी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com