Diljit Dosanjh Career: फिल्मों से लेकर कॉन्सर्ट तक, हर जगह छापते हैं करोड़ों, इतनी है दिलजीत दोसांझ की नेटवर्थ

Diljit Dosanjh Net Worth: दिलजीत दोसांझ एक कॉन्सर्ट से 4-5 करोड़ रुपये तक कमाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 172 करोड़ रुपये से ज्यादा है। जानें उनकी लाइफस्टाइल और कमाई के सोर्स।
Diljit Dosanjh
दिलजीत दोसांझ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Diljit Dosanjh
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिलजीत दोसांझ आज ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। अपनी गायकी और शानदार स्टेज परफॉर्मेंस से उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई है। इतना ही नहीं, दिलजीत ने एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। 'उड़ता पंजाब', 'गुड न्यूज' और 'सूरज पे मंगल भारी' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Diljit Dosanjh Ahmedabad Concert
दिलजीत दोसांझ की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनके लाइव कॉन्सर्ट और इंटरनेशनल टूर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए करीब 4 से 5 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। भारत के अलावा कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में भी उनके शोज को शानदार रिस्पॉन्स मिलता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Diljit Dosanjh Net Worth
दिलजीत दोसांझ ने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 में उनकी कुल नेटवर्थ 172 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई थी। उनकी कमाई में फिल्मों की फीस, म्यूजिक एल्बम, कॉन्सर्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म से होने वाली आय शामिल है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Diljit Dosanjh Luxury Cars
दिलजीत दोसांझ को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके कार कलेक्शन में BMW, Mercedes, Range Rover और Porsche Cayenne जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं। उनकी गाड़ियों का कलेक्शन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक दिखाता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Diljit Dosanjh Properties
दिलजीत की संपत्ति सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास कैलिफोर्निया में लग्जरी डुप्लेक्स, टोरंटो में बंगला और मुंबई के खार इलाके में हाई-एंड अपार्टमेंट जैसी प्रॉपर्टीज हैं। इसके अलावा लुधियाना में उनका पारिवारिक घर भी है। हालांकि, इन संपत्तियों की मौजूदा कीमत की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Diljit Dosanjh Concert Fees
म्यूजिक और एक्टिंग में अपनी पहचान बनाने के बाद दिलजीत अब बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में वह 'सरदार जी 3' को लेकर चर्चा में थे। वहीं, उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। यह फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज होने वाली है। ऐसे में आने वाले समय में उनकी कमाई और लोकप्रियता में और इजाफा होने की उम्मीद है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.