दिल्ली की अदालत ने हनी सिंह को जारी किया नोटिस, पत्नी शालिनी तलवार के नए आवेदन पर एक्शन
- Written By: शुभम सोनडवले
नई दिल्ली. बॉलीवुड गायक-अभिनेता ‘यो यो हनी सिंह’ (हिरदेश सिंह) को दिल्ली की एक कोर्ट ने बुधवार एक नोटिस जारी किया है। उन्हें यह नोटिस उनकी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा दायर एक नए आवेदन पर भेजा गया।
आवेदन में शालिनी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हनी सिंह या उनकी कंपनियों के स्वामित्व वाली अचल और चल संपत्ति को थर्ड पार्टी को बेचने से रोकने की मांग की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया पुलिस ‘भरोसा सेल’ की बड़ी कामयाबी वर्ष 2025-26 में टूटने की कगार पर पहुंचे 369 परिवारों को फिर से जोड़
पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा में दिल दहला देने वाली घटना: युवक ने अपने परिवार के 7 लोगों की गोली मारकर की हत्या
नवभारत विशेष: नस्लीय हिंसा से देश के विकास में बाधा, त्रिपुरा के छात्र की उत्तराखंड में हत्या
भारत में हर चौथी महिला यौन हिंसा की शिकार, लैंसेट रिपोर्ट में दुनिया के 1 अरब पीड़ितों का खुलासा
Delhi Court issues notice to Bollywood singer-actor 'Yo Yo Honey Singh (Hirdesh Singh) on a fresh application filed by his wife Shalini Talwar, seeking to restrain him from creating third party rights on immovable & movable assets owned by him or his companies in UAE (File pic) pic.twitter.com/5j4GfFVIQR — ANI (@ANI) September 15, 2021
शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में वे 3 सितंबर 2021 को तीस हजारी कोर्ट पेश हुए थे। जहां वे अपने बॉडी गार्ड्स से घिरे हुए थे। खबरों के अनुसार यह सुनवाई ओपन कोर्ट में नहीं बल्कि जज के चेंबर में हुई थी। इस दौरान हनी सिंह के वकील ने उनकी इनकम की रिपोर्ट भी कोर्ट को सौंपी थी। वहीं इसके बाद जज ने हनी सिंह और शालिनी की काउंसलिंग भी की थी।
इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने हनी सिंह को पेश होने को कहा था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद कोर्ट ने सख्ती के साथ कहा था कि, हनी सिंह को कोर्ट में पेश होना होगा। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
वहीं सुनवाई के दौरान हनी सिंह के वकील ने कोर्ट में कहा था कि, हनी सिंह की तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते उन्हें कोर्ट में पेश होने से छूट दी जाए। वकील ने दिल्ली के कोर्ट को विश्वास दिलाया था कि, हनी सिंह अगली सुनवाई में जरुर पेश होंगे।
बता दें कि शालिनी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह की कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत केस दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि हनी सिंह और शालिनी ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी सिख रीतिरिवाज से हुई थी। हालांकि इस शादी के बारे में बाहर किसी को कोई पता नहीं चला। लेकिन जब 2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को लोगों से मिलवाया था। तब सभी लोग हैरान हो गए थे।
