'स्पिरिट' से क्यों बाहर हुईं दीपिका पादुकोण? संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फीस और मुनाफे को लेकर लगाए आरोप

Deepika Padukone Exit Spirit: दीपिका पादुकोण के फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने की असली वजह सामने आई है। डायरेक्टर के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने बड़ा दावा करते हुए विवाद में नया ट्विस्ट ला दिया है।
Deepika Padukone Spirit Controversy
दीपिका पादुकोण(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Deepika Padukone Spirit Controversy: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के सबसे बड़े कोलैबोरेशन में से एक मानी जा रही फिल्म 'स्पिरिट' अपनी घोषणा के समय से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। प्रभास अभिनीत इस बिग बजट एक्शन ड्रामा में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एंट्री को लेकर काफी अटकलें थीं। लेकिन बाद में उनके प्रोजेक्ट से अलग होने की खबर आई। अब फिल्म मेकर्स संदीप रेड्डी वांगा के भाई और को-प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और दीपिका के बाहर होने की मुख्य वजह का खुलासा किया है।

फीस नहीं बल्कि मुनाफे में शेयरिंग बनी मुख्य वजह

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में माना जा रहा था कि डेट्स के टकराव की वजह से दीपिका इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। हालांकि प्रणय रेड्डी वांगा के हाल ही के दावे ने पूरी कहानी ही बदल दी है। उनके मुताबिक दीपिका ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए अपनी तय फीस के अलावा फिल्म के कुल मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग रखी थी। मेकर्स के अनुसार इतने बड़े बजट की फिल्म में मुनाफे की हिस्सेदारी देना उनके बिजनेस के गणित के हिसाब से मुमकिन नहीं था।

मांग पूरी न होने पर रास्ते हुए अलग

प्रोडक्शन हाउस और दीपिका की टीम के बीच फीस और शर्तों को लेकर कई दौर की बातचीत हुई। जब दोनों पक्ष व्यावसायिक शर्तों पर किसी एक सहमति पर नहीं पहुंच सके, तो आखिरकार प्रोजेक्ट पर मिलकर काम न करने का फैसला लिया गया। फिल्म मेकर्स का मानना था कि बड़े सितारों को भारी-भरकम फीस के साथ मुनाफे का बड़ा हिस्सा देने से फिल्म के निर्माण बजट पर सीधा असर पड़ता। इसी गतिरोध के चलते दीपिका पादुकोण इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की स्टारकास्ट से बाहर हो गईं।

Deepika Padukone Spirit Controversy
‘रामायण’ में यश के रावण लुक के मुरीद हुए हनी सिंह, बोले- रणबीर से ज्यादा अच्छे लगे

प्रभास के साथ दोबारा जोड़ी देखने का सपना टूटा

'कल्कि 2898 एडी' की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक एक बार फिर बड़े पर्दे पर प्रभास और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री देखने के लिए काफी उत्सुक थे। संदीप रेड्डी वांगा की कड़क और थ्रिलर शैली के साथ इस जोड़ी को देखना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं माना जा रहा था। हालांकि इस नए मोड़ के बाद अब मेकर्स दूसरी मुख्य एक्ट्रेस की तलाश में जुट गए हैं। जल्द ही फिल्म की नई लीड एक्ट्रेस के नाम का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com