एक आंख खोलकर सोती है दीपिका पादुकोण की बेटी, एक्ट्रेस ने बताया मजेदार किस्सा

दीपिका पादुकोण ने बेटी का मजेदार वीडियो साझा किया है। दुआ पादुकोण सिंह इसमें सोते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन इस बीच वो आंख खोलकर यह भी देख रही हैं कि मां क्या कर रही हैं। इसपर दीपिका ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है।
Deepika Padukone shares her struggle with Daughter
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी है और मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में क्या कुछ बदलाव आया है उसको लेकर एक्ट्रेस ने मजेदार अनुभव साझा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी बेटी हमेशा जागती रहना चाहती है। उसे ऐसा लगता है कि उसकी मां उसे छोड़कर कहीं चली ना जाए, खुद दीपिका पादुकोण ने इस अनुभव को अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। उन्होंने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का मजेदार वीडियो साझा किया है। नींद में भी एक आंख खोल कर वो मॉम को ढूंढते हुए नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ सेकंड का यह वीडियो साझा किया है। जिसमें उनकी नन्ही परी सोते हुए नजर आ रही है। लेकिन वह बीच में एक आंख खोल कर देखती है कि उनकी मां कहां है। इसके लिए कैप्शन में दीपिका पादुकोण ने लिखा है, मुझे हर वक्त जागना होता है कहीं ऐसा ना हो कि मैं सो जाऊं और मम्मी नहाने चली जाए, घर का कमरा साफ करने चली जाए, अब कोई झंझट नहीं। जैसे ही दीपिका पादुकोण ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है लोग इस मजेदार वीडियो का लुत्फ़ उठा रहे हैं और दीपिका पादुकोण की बेटी की तारीफ की जा रही है।

कुछ दिनों पहले ही दीपिका पादुकोण ने अपने बेटी की एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह मां के गोद में लेटे हुए नजर आ रही थी। तस्वीर में सिर्फ बच्ची का पैर ही दिखाई दे रहा था और कैप्शन में दीपिका पादुकोण ने बेटी के नाम का ऐलान किया था और यह बताया था कि उन्होंने बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। दीपिका पादुकोण की बिटिया रानी 2 महीने की होने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण के काम की अगर बात करें तो वह इस समय रोहित शेट्टी की बड़े बजट की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com