

Ranveer Singh Cousin Wedding Dance: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में शानदार दौर से गुजर रहे रणवीर अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी कजिन सौम्या हिंगोरानी की हल्दी सेरेमनी में पूरे उत्साह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में रणवीर सिंह हरे रंग का कुर्ता-पायजामा और सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं। हल्दी समारोह के दौरान उन्होंने अपनी कजिन सौम्या हिंगोरानी के साथ जमकर डांस किया। दुल्हन भी खुशी से झूमती नजर आईं और दोनों ने मिलकर इस खास मौके को यादगार बना दिया। वीडियो में रणवीर का जोश और ऊर्जा साफ दिखाई देती है। डांस के बाद उन्होंने अपनी कजिन को गले लगाकर शादी की शुभकामनाएं भी दीं।
जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह पिछले साल दिसंबर में पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ गोवा में आयोजित इस फैमिली वेडिंग में शामिल हुए थे। दूल्हे सम्राट ठाकरे की भी वीडियो में झलक देखने को मिलती है। हालांकि, इस वायरल क्लिप में दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी दुआ नजर नहीं आईं। इसके बावजूद रणवीर का अकेले परिवार के साथ खुलकर सेलिब्रेट करना सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।
वीडियो सामने आते ही फैंस ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ शुरू कर दी। कई लोगों ने उन्हें फैमिली मैन बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके एनर्जी लेवल और डांस की तारीफ की। रणवीर अक्सर अपने चुलबुले और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इस वीडियो ने एक बार फिर उनकी यही छवि दर्शकों के सामने पेश कर दी है।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। इससे पहले उन्होंने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में पारंपरिक कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी। रणवीर और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है।