-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Deepika Padukone In Pariksha Pe Charcha Addressed Students Shared Tips To Deal With Exam Stress
Deepika Padukone in Pariksha Par Charcha: एक्ट्रेस ने छात्रों को संबोधित करते हुए शेयर की परीक्षा तनाव से निपटने की टिप्स
- Written By: अदिति भंडारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के 8वें संस्करण में दीपिका पादुकोण ने छात्रों को परीक्षा तनाव से निपटने का उपाय बताए। साथ ही पर्याप्त नींद और धूप लेने का सुझाव दिया और सफलता का मंत्र साझा किया।

Deepika Padukone in Pariksha Par Charcha:एक्ट्रेस ने छात्रों को संबोधित करते हुए शेयर की परीक्षा तनाव से निपटने की टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के आठवें संस्करण में बुधवार को फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ तनाव प्रबंधन और सफलता के अपने अनमोल सुझाव शेयर किए। इस कार्यक्रम में दीपिका ने छात्रों को बताया कि कैसे वे अपने जीवन में आने वाले चुनौतियों और परीक्षा के दबाव का सामना कर सकते हैं।
दीपिका पादुकोण, जिन्हें ‘ओम शांति ओम’ से पहचान मिली है, अक्सर सार्वजनिक रूप से चिंता, अवसाद और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी अपनी व्यक्तिगत कहानियां शेयर करती रहती हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने लाइव लव लाफ (एलएलएल) फाउंडेशन की स्थापना की, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना, मानसिक बीमारियों से जुड़े कलंक को कम करना और जरूरतमंदों को विश्वसनीय संसाधन प्रदान करना है।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान दीपिका ने छात्रों को बताया, “उन चीज़ों पर ध्यान दें जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं, जैसे कि क्या मैं तैयार हूँ या नहीं, यह मेरे नियंत्रण में है। यदि पिछली रात मुझे तनाव महसूस हुआ हो, तो उसके बारे में अपने माता-पिता या शिक्षकों से बात करें। अपने तनाव के कारण की पहचान करें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताएं।” उन्होंने यह भी बताया कि ध्यान, व्यायाम और पर्याप्त नींद लेना तनाव से निपटने के प्रभावी तरीके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
UP चुनाव से पहले दिल्ली में बड़ी हलचल! अचानक PM मोदी से मिलने पहुंचे CM योगी, क्या पक रही है कोई नई खिचड़ी?
यहां देखें वीडियो-
This year’s Pariksha Pe Charcha features a special episode on mental health and wellbeing. Do hear @deepikapadukone‘s insights on this subject. #PPC2025 https://t.co/IOfYdhMhuz — Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2025
दीपिका ने आगे कहा कि “मैं एक बहुत शरारती बच्ची थी और मुझे पढ़ाई से अलग गतिविधियों में बहुत रुचि थी, जैसे- फैशन, नृत्य, और खेल दिवस में हमेशा उत्साहित रहती थी। मुझे यह सौभाग्य मिला कि मेरे माता-पिता ने मुझ पर अच्छे अंकों के लिए अत्यधिक दबाव नहीं डाला। मैं माता-पिता से यह कहना चाहती हूं कि अपने बच्चे की क्षमता को समझें और उन्हें बढ़ावा दें।”
दीपिका ने अपने सफलता के मंत्र के बारे में भी बताया कि “सबसे पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि आप जीवन में क्या करना चाहते हैं। दूसरा, आपको यह दृढ़ विश्वास होना चाहिए कि आप इसे कर सकते हैं। असफलता और गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि आप इस सफर का आनंद लें।”
एक्ट्रेस ने कहा कि परीक्षा का दबाव जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन हम केवल वही कर सकते हैं जो हमारे नियंत्रण में है अच्छी नींद लेना, हाइड्रेटेड रहना, नियमित व्यायाम करना और ध्यान लगाना। साथ ही, उन्होंने पर्याप्त धूप और ताजी हवा लेने के महत्व पर जोर दिया, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दीपिका ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस एपिसोड में उन्हें आमंत्रित किया। यह एपिसोड पीएम के यूट्यूब चैनल, पीएमओ के एक्स प्रोफाइल समेत कई प्लेटफार्मों पर प्रसारित हुआ। 2018 से, पीएम मोदी इस वार्षिक कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं, जो स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है, ताकि छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के लिए मार्गदर्शन मिल सके।
– एजेंसी इनपुट के साथ
Deepika padukone in pariksha pe charcha addressed students shared tips to deal with exam stress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Aug 09, 2026 | 01:45 PMLanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
Aug 09, 2026 | 01:44 PMबारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
Aug 09, 2026 | 01:42 PMनागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
Aug 09, 2026 | 01:34 PMYRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 01:28 PMकनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 01:27 PMसायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
Aug 09, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














