Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फेमस मराठी एक्टर रवींद्र महाजनी का किराए के फ्लैट में मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी सूचना

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Jul 15, 2023 | 10:39 AM

Photo - Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : मराठी सिनेमा (Marathi Cinema) से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज एक्टर रवींद्र महाजनी (Ravindra Mahajani) का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 77 साल के रवींद्र महाजनी का शव पुणे (Pune) के अंबी गांव में किराए के फ्लैट में मिला है। एक्टर अक्सर इस फ्लैट में रहने के लिए आते जाते रहते थे। बीते शुक्रवार को एक्टर के फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो फ्लैट के अंदर से रवींद्र महाजनी का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रवींद्र महाजनी के निधन की सूचना उनके परिजनों को दी। डॉक्टर्स के मुताबिक रवींद्र महाजनी की मौत करीब तीन दिन पहले हुई थी।  

बता दें कि रवींद्र महाजनी एक्टर गशमीर महाजनी के पिता थे। रवींद्र महाजनी को मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहा जाता था। वो मराठी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके थे। उन्होंने फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। रवींद्र ने इस फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी।

सम्बंधित ख़बरें

‘आत्मापम्फलेट’ के लिए आशीष अविनाश बेंडे को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

खालिद का शिवाजी पर बवाल, हिंदू संगठनों ने की फिल्म पर बैन लगाने की मांग

स्पीक मराठी आंदोलन को मेरा समर्थन, हिंदी-मराठी विवाद पर रेणुका शहाणे का रिएक्शन

डिप्रेशन ने ली मराठी एक्टर की जान, 32 की उम्र में तुषार घाडीगांवकर ने किया सुसाइड

जिसके बाद उन्होंने ‘देवता ग्रामीण’, ‘कलात नकलत’, ‘मुंबाइचा फौजदार’, ‘लक्ष्मी ची पावले’ और ‘जूनज’ जैसी कई फिल्मों में अपनी शानदार भूमिका निभाई थी। फिलहाल, रवींद्र महाजनी के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उनके निधन पर अपना शोक जाहिर कर रहे हैं।  

Dead body of famous marathi actor ravindra mahajani was found in a rented flat neighbors had informed the police after smell

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2023 | 10:39 AM

Topics:  

  • Marathi Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.