Daredevil Born Again Release Date: डेयरडेविल: बॉर्न अगेन रिलीज डेट, यहां देखें मार्वल की नई सीरीज

Daredevil Born Again On Disney Plus: डेयरडेविल बॉर्न अगेन डिजनी प्लस पर 4 मार्च को रिलीज होने वाली है। हेल्स किचन की कहानी एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है।
daredevil born again release date in india
डेयरडेविल बॉर्न अगेन डिजनी प्लस पर 4 मार्च को रिलीज होने वाली है
Updated on

Daredevil Born Again: डेयरडेविल बॉर्न अगेन के माध्यम से मार्वल के सुपर हीरो एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। डेयरडेविल बॉर्न अगेन डिजनी प्लस पर 4 मार्च को रिलीज होने वाली है। मंगलवार को पहले दो एपिसोड प्रीमियर किए जाएंगे, इसे लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि इस सीरीज के पहले तीन सीजन ने जबरदस्त धमाल मचाया हुआ था। नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज दुनिया की सबसे अधिक देखे जाने वाली सीरीज में शुमार है।

हेल्स किचन की कहानी एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है। डेयरडेविल बोर्न अगेन में चार्ली कॉक्स ने मैट मर्डोक की भूमिका निभाई है पहले यह सीरीज के तीन सीजन सामने आ चुके हैं। जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए थे। अब सीरीज का नया अध्याय डेयरडेविल बॉर्न अगेन डिजनी प्लस पर प्रीमियर होने जा रहा है।

कहानी शो में डेयरडेविल का सामना किंगपिन से होता है, जिसे विंसेंट डी'ऑनफ्रियो ने निभाया है। दोनों किरदार हेल्स किचन की सड़कों पर भिड़ते हैं। इस बीच, विल्सन फ़िस्क न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कहानी उनकी प्रतिद्वंद्विता और शहर पर इसके प्रभाव को दर्शाती है।

कलाकार और पात्र

इस सीरीज़ में मूल नेटफ्लिक्स शो के कई कलाकार शामिल हैं। चार्ली कॉक्स मैट मर्डॉक/डेयरडेविल के रूप में वापस लौटे हैं। विंसेंट डी'ऑनफ्रियो ने विल्सन फ़िस्क/किंगपिन के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाया है। अन्य कलाकारों में मार्गरीटा लेविएवा, डेबोरा एन वोल, एल्डन हेंसन, विल्सन बेथेल और ज़ब्रीना ग्वेरा शामिल हैं। कलाकारों में निक्की एम. जेम्स, गेनेया वाल्टन, आर्टी फ़्रौशन, क्लार्क जॉनसन, माइकल गैंडोल्फ़िनी, ऐलेट ज़्यूरर और जॉन बर्नथल भी शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com