Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कान्स 2025 में इंफ्लुएंसर्स की मौजूदगी पर विवाद, वीर दास ने बॉलीवुड को सुनाई खरी-खरी

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय इन्फलुएंसर्स की रेड कॉर्पेट पर मौजूदगी ने इस बार इवेंट में चार चांद लगा दिए हैं। सिर्फ एक्टर-एक्ट्रेसेस ही नहीं, बल्कि इस बार सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले स्टार्स भी खूब चमक रहे हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 23, 2025 | 02:07 PM

वीर दास ( सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में इस बार बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने भी रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। जहां एक तरफ कुछ लोग इसे भारतीय प्रतिनिधित्व का विस्तार मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई है कि क्या डिजिटल क्रिएटर्स को ऐसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह मिलनी चाहिए। इसी बहस के बीच मशहूर कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने बॉलीवुड की सोच पर सवाल उठाते हुए बेबाक बयान दिया है।

वीर दास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन फिल्मी सितारों की आलोचना की जो इंफ्लुएंसर्स को कान्स जैसे फेस्टिवल में देखकर असहज हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो सितारे पब्लिकली इंफ्लुएंसर्स की आलोचना करते हैं, वही लोग अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए इन्हीं के पॉडकास्ट और इंस्टाग्राम लाइव पर नजर आते हैं। वीर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर बॉलीवुड को इंफ्लुएंसर कल्चर से इतनी ही समस्या है, तो उन्हें खुद भी इसका हिस्सा बनने से परहेज़ करना चाहिए।

इस साल नैंसी त्यागी, पारुल गुलाटी, विशाल सिंह और अनुष्का सेन जैसे कई लोकप्रिय डिजिटल सितारे कान्स के रेड कार्पेट पर दिखाई दिए। नैंसी त्यागी तो खासतौर पर अपने खुद के डिज़ाइन किए हुए आउटफिट को लेकर चर्चा में रहीं। ऐसे में कई लोगों ने सवाल उठाए कि कान्स फिल्म फेस्टिवल का फोकस सिनेमा है, न कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसिंग।

सम्बंधित ख़बरें

Supreme Court का फैसला, प्रत्युषा मौत केस में आत्महत्या के लिए उकसाने की सजा बरकरार

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नया मोड़, जेल से रची गई साजिश, क्राइम ब्रांच की 12 टीमें कर रहीं जांच

95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे

The Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, बॉसी लुक से एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

हालांकि, एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो मानता है कि डिजिटल क्रिएटर्स आज की जनरेशन की आवाज़ हैं और उनकी मौजूदगी से भारतीय संस्कृति व स्टाइल को नई पहचान मिल रही है। वीर दास की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया है। उन्होंने इस मुद्दे को सिर्फ एक बहस नहीं, बल्कि एक सोच बदलने की कोशिश के रूप में पेश किया। आज जब फिल्मों और डिजिटल कंटेंट की सीमाएं धुंधली हो चुकी हैं।

Controversy presence of influencers in cannes 2025 vir das gave a piece

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2025 | 02:07 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Cannes Film Festival
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.