ट्रोलिंग नहीं...टैलेंट को सराहें, 'हाउसफुल 5' एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने कॉस्मेटिक सर्जरी पर रखी बेबाक राय

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 में नजर आ रहीं चित्रांगदा सिंह ने एक इंटरव्यू में कॉस्मेटिक सर्जरी पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने उन सितारों को सपोर्ट किया जो अपने लुक्स को बेहतर बनाने के लिए इस प्रक्रिया का सहारा ले रहे हैं।
Chitrangada Singh
चित्रांगदा सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को बहुत कम लोग जानतें होंगे, क्योंकि एक्ट्रेस काफी कम फिल्मों में नजर आई हैं। लेकिन हालिया रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 5 से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर खुलकर बात की और इस विषय पर ट्रोलिंग करने वालों को करारा जवाब दिया।

दरअसल, उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि कॉस्मेटिक सर्जरी कराना एक निजी फैसला है और इसमें किसी को भी जज करने का कोई हक नहीं। उन्होंने कहा, “लोग अक्सर सितारों की सर्जरी पर तंज कसते हैं, लेकिन क्या हम ये भूल जाते हैं कि वे भी हमारी तरह इंसान हैं? अगर कोई अपने लुक को लेकर कुछ बदलाव करना चाहता है, तो इसमें बुराई क्या है?”

कॉस्मेटिक सर्जरी पर चित्रांगदा सिंह ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि ट्रोलिंग से कलाकारों पर मानसिक दबाव बनता है और यह पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को कलाकारों की अभिनय क्षमता और उनकी कला को महत्व देना चाहिए, न कि उनकी निजी जिंदगी में झांकना।

चित्रांगदा ने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा से लुक्स को लेकर एक दबाव बना रहता है। ऐसे में जब कोई कलाकार खुद को बेहतर दिखाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी या ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेता है, तो उसे गलत नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “हर इंसान को अपने शरीर और लुक को लेकर सहज रहने का अधिकार है। यह फैसला पूरी तरह निजी होता है।”

'भारत में लोगों को जज करना आम बात है'

इसके साथ ही उन्होंने हॉलीवुड का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां लोग इन चीजों को सामान्य मानते हैं और किसी को भी इसके लिए ट्रोल नहीं किया जाता। “भारत में लोग कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर तुरंत जज करने लगते हैं, जबकि ये आज के समय में आम बात हो गई है।”

उन्होंने अंत में अपील किया कि सोशल मीडिया पर एक्टर्स को ट्रोल करने के बजाय उनके टैलेंट और मेहनत की सराहना करें। “हम कलाकार हैं, पर इंसान भी हैं। हमारी भावनाएं होती हैं। हमारी कला को देखें, न कि हमारे लुक को।”

Navbharat Live
navbharatlive.com