छत्तीसगढ़ से विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया ऐतिहासिक कदम, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के 31 शो किए बुक
'द साबरमती रिपोर्ट' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये पूरे देश की आवाज बन गई है। इस फिल्म ने भारत के इतिहास की एक बेहद अहम घटना की सच्चाई सबके सामने रखी है। फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है, पूरे देश में हलचल मचा दी है।
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये पूरे देश की आवाज बन गई है। इस फिल्म ने भारत के इतिहास की एक बेहद अहम घटना की सच्चाई सबके सामने रखी है। फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है, पूरे देश में हलचल मचा दी है और दर्शकों और आलोचकों से खूब तारीफें बटोरी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने फिल्म की सच्चाई को बेबाकी से दिखाने के लिए इसकी तारीफ की है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा जैसे राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया है। अब छत्तीसगढ़ के कुरूद से विधायक अजय चंद्राकर ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए फिल्म के 31 शो बुक किए हैं, जो 27 नवंबर से 8 दिसंबर तक सभी के लिए फ्री होंगे। विधायक अजय चंद्राकर के इस उदार सहयोग की घोषणा की है।
सम्बंधित ख़बरें
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
मप्र-छग के बीच 26 साल पुराना DR विवाद सुलझाने की पहल, मध्य प्रदेश ने भेजा ‘स्थायी सहमति’ का प्रस्ताव
Vikrant Massey Fitness: फिटनेस का सीक्रेट आया सामने! विक्रांत मैसी और ऐश्वर्या राज ने खोले हेल्दी लाइफ के राज
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
साथ ही भाजपा छत्तीसगढ़ ने अपने सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा है कि गुजरात गोधरा कांड की वास्तविकता को देश के समक्ष रखने वाली द साबरमती रिपोर्ट फ़िल्म का आगामी 27 नवंबर से 8 दिसंबर यानी कुल 31 शो निःशुल्क होने जा रहा है। द साबरमती रिपोर्ट सत्य की एक साहसिक प्रस्तुति। भाजपा कुरूद की ओर से ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का भव्य प्रदर्शन। सच्चाई को समझने और जानने का सुनहरा मौका। आइए, बनें इस ऐतिहासिक पल के साक्षी।
गुजरात गोधरा कांड की वास्तविकता को देश के समक्ष रखने वाली “The साबरमती Report” फ़िल्म का आगामी 27 नवंबर से 8 दिसंबर (कुल 31 शो) निःशुल्क होने जा रहा है
"द साबरमती रिपोर्ट"- सत्य की एक साहसिक प्रस्तुति।
भाजपा कुरूद की ओर से 'द साबरमती रिपोर्ट' का भव्य प्रदर्शन!
🗓️ 27 नवंबर से 8… pic.twitter.com/VGRzq0uyMa — BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 27, 2024
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने राज्य में फिल्म को टैक्स-फ्री करने की इच्छा जताई है। वहीं, पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी फिल्म की दमदार कहानी की तारीफ की है। बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर छापा, पोर्नोग्राफी मामले में ईडी का एक्शन
