स्कूलों में अकबर पढ़ाया जाता है संभाजी महाराज नहीं, दिल्ली में है औरंगजेब नाम की सड़क

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है, स्कूलों में भी छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता पढ़ाई जानी चाहिए ऐसी मांग की जा रही है। आकाश चोपड़ा के ट्वीट ने बहस शुरू कर दी है।
Chhatrapati Sambhaji Maharaj History should be in School Syllabus
स्कूल में छत्रपति संभाजी महाराज का पाठ्यक्रम जोड़ने की मांग
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhaji Maharaj: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है। इस बात का अंदाजा सिर्फ इसी से लगाया जा सकता है कि अब लोग छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को स्कूल के पाठ्यक्रम में जोड़ने की बात कर रहे हैं। आकाश चोपड़ा ने इसको लेकर ट्वीट किया था और अब सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई है। विक्की कौशल की फिल्म छावा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इस फिल्म में उनकी वीरता के कहानी को दिखाया गया है। फिल्म देखने के बाद लोगों ने अब सवाल करना शुरू कर दिया है कि उनकी वीरता की कहानी स्कूल में क्यों नहीं पढ़ाई जाती। जबकि स्कूल में अकबर कितना महान था यह तो बताया जाता है।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सबसे पहले इस विषय पर एक ट्वीट किया। उन्होंने भारत की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें बताया, उन्होंने आज छावा फिल्म देखी। बहादुरी और कर्तव्य के भावना की शानदार कहानी है। साथ ही लिखा कि क्यों स्कूल में हमें छत्रपति संभाजी महाराज के वीरता की कहानी नहीं बताई जाती है। भारतीय इतिहासकारों के बजाय हमें अकबर के इतिहास को पढ़ाया जाता है और बताया जाता है कि वह कितना महान था। साथ ही यह भी बताया कि दिल्ली में औरंगजेब नाम की एक सड़क है।

आकाश चोपड़ा के ट्वीट के बाद अब इस विषय पर बहस शुरू हो गई है। एक यूजर का कहना है कि राणा प्रताप और मराठा वीरों की वीरता को स्कूलों के पाठ्यक्रम में नहीं बताया गया है। जबकि बचपन से स्कूल में बच्चों को उनके इतिहास के बारे में बताया जाना चाहिए। इतना ही नहीं एक अन्य यूज़र ने इस पर लिखा कि आजादी की लड़ाई के वक्त भारत के क्रांतिकारियों को गद्दार कहा गया था और हमारे इतिहास में भी उन्हें वैसा ही दिखाया जाता है। आपको बता दें कि छावा फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com