Mahakal Chalo: अक्षय कुमार के 'महाकाल चलो' गाने पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप

अक्षय कुमार का गाना 'महाकाल चलो' रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। अक्षय कुमार के गाने पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाया गया है। आइए जानते हैं क्या है मामला।
Mahakal Chalo Akshay Kumar Song Controversy of Insulting Sanatan Dharam
अक्षय कुमार के 'महाकाल चलो' गाने पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप
Published on
Updated on

Akshay Kumar: अक्षय कुमार का गाना 'महाकाल चलो' रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर गया है। अक्षय कुमार का यह गीत भक्ति में डूबा हुआ है। अक्षय कुमार भी गाने में भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। गाने को मशहूर सिंगर पलाश सेन ने अपनी आवाज दी है इस गाने में खुद अक्षय कुमार की भी आवाज इस्तेमाल की गई है। लेकिन यह गाना अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। गाने पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगा है। पुरोहित संघ ने गीत के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि गाने में धर्म को गलत तरीके से पेश किया गया है।

नवभारत टाइम्स में अपनी खबर में दावा किया है कि पुरोहित संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा है, देखा जाए तो गाना तो अच्छा है, लेकिन गाने में जो सीन है वह ठीक नहीं है। गाने में फिल्म एक्टर शिवलिंग को गले लगा रहे हैं और उन पर पंचामृत अभिषेक किया जा रहा है, जो अनुचित है। साथ ही भस्म भी चढ़ाई जा रही है, इससे साफ है कि सिर्फ उज्जैन महाकाल को ही भस्म चढ़ाई जाती है और कहीं नहीं। फिल्म के सेट पर कुछ भी बनाना और सनातन धर्म का अपमान करना ठीक नहीं है। पुरोहित संघ के अध्यक्ष के इस बयान के बाद यह गाना विवादों में घिर सकता है ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।

अक्षय कुमार कुछ समय से फ्लॉप फिल्मों के वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। उन पर लगातार एक के बाद एक कई फिर फ्लॉप फिल्में देने का आरोप है। स्काई फोर्स भी उनकी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला नहीं तोड़ पाई है। अब इसी बीच उनका नया गाना महाकाल चलो विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार की मुश्किल इस समय कम होने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता दें कि इस गाने में अक्षय कुमार की आवाज भी इस्तेमाल की गई है। वह मशहूर सिंगर पलाश सेन के साथ गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com