निधन के 3 महीने बाद कब्र से चोरी हुआ शव, मौत के बाद भी विवादों में रहे चार्ली चैपलिन!

Charlie Chaplin: चार्ली चैपलिन पर्दे पर सभी को हंसाते थे लेकिन उनकी असल जिंदगी दुख से भरी हुई थी। उनका पूरा जीवन विवादों से घिरा रहा, चलिए जानते हैं उनके जीवन के कुछ अनसुने किस्से। 
Charlie Chaplin Birth Anniversary
चार्ली चैपलिन की हुई थी 3 शादियां, विवादों में रहा पूरा जीवन
Published on
Updated on

Charlie Chaplin Birth Anniversary: चार्ली चैपलिन को दुनिया मसखरे के तौर पर जानती है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनका पूरा जीवन दुख से भरा हुआ था। बचपन में ही चार्ली चैपलिन ने अपने माता-पिता का तलाक देखा, तो वहीं अपने जीवन काल में उन्होंने तीन शादियां की लेकिन उन्हें प्यार नहीं मिला। अपनी अदाकारी से दुनिया को हैरान करने वाले इस कलाकार ने दुनिया को वह बातें समझाइए जिसकी उन्हें जरूरत थी, हंसी। लेकिन लोगों को हंसाने वाला यह कलाकार खुद जीवन भर गम में डूबा रहा, जीते जी विवादों ने जिस कलाकार का दामन नहीं छोड़ा, मरने के बाद भी वह उनके साथ लग रहे। निधन के 3 महीने बाद चार्ली चैपलिन का शव उनकी कब्र से गायब हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके शव को कुछ लोगों ने चुरा लिया था और वह उनके परिवार के पास फिरौती मांगने पहुंच गए थे।

चार्ली चैपलिन का जन्म इंग्लैंड के लंदन शहर में 16 अप्रैल 1889 को हुआ था। उनकी मां हाना चैपलिन और पिता का नाम चार्ल्स चैपलिन सीनियर था। चार्ली चैपलिन का परिवार गरीब परिवार था। पिता म्यूजिक हाल में काम करते थे तो वही मां स्टेज पर गाना गया करती थी। गाना गाते गाते मां का गला खराब हुआ तो वहां मौजूद दर्शकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।  चार्ली स्टेज पर चले गए और गाना गाने लगे। उनका गाना सुनकर दर्शक खुश हुए और उन पर पैसा बरसने लगे। यही पहला मौका था जब चार्ली के अंदर का कलाकार बाहर आ गया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अपनी कलाकारी से लोगों को अपना मुरीद बनाते रहे। लोग उनकी कला को देखकर ठहाके लगाते थे, उन्होंने इसे ही अपना पेशा बना लिया।

चार्ली चैपलिन के बचपन में उन्हें अनाथालय में रहना पड़ा 

चार्ली चैपलिन के माता-पिता का तलाक हो गया था, चार्ली की मां मानसिक रूप से बीमार हो गई थी, इस वजह से उन्हें अपने सौतेले भाई के साथ अनाथालय में रहना पड़ा। अनाथालय से निकलने के बाद उन्हें अपने पिता के साथ रहना पड़ा जहां चार्ली का सामना सौतेली मां से हुआ। चार्ली चैपलिन की पढ़ाई छूट गई लेकिन वह कॉमेडी का साथ नहीं छोड़ पाए। वह लगातार थिएटर में काम करते रहे और एक बेहतरीन कलाकार बनकर उभरे। 4 मई 1919 को 'कॉट इन द रेन' नाम की उनकी फिल्म रिलीज हुई। फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। 26 साल की उम्र में चार्ली चैपलिन दुनिया के ऐसे कलाकार बन गए थे जो एक फिल्म के लिए लाखों डॉलर चार्ज किया करते थे। चार्ली गरीबी के दिन से वह बाहर आ चुके थे, लेकिन उनके जिंदगी का तूफान अभी थमा नहीं था।

Charlie Chaplin Birth Anniversary Special

चार्ली चैपलिन ने की तीन शादियां

चार्ली चैपलिन ने तीन शादियां की लेकिन शायद उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिल सका, 1918 में उन्होंने 16 वर्षीय मिल्ड्रेड हैरिस से शादी की थी। 2 साल बाद तलाक हो गया। दूसरी शादी उन्होंने लिटा ग्रे से की जिसने उन पर घरेलू हिंसा का इल्जाम लगाया और फिर तलाक हो गया। आखिरकार 1943 में 54 साल की उम्र में उन्होंने तीसरी शादी ऊना से की। लड़की की उम्र 18 साल थी, जिसको लेकर उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी। लेकिन शायद तीसरी शादी के बाद उन्हें वह मिल गया था जिसकी वह तलाश कर रहे थे।

चार्ली चैपलिन का निधन

चार्ली चैपलिन का निधन 88 साल की उम्र में 1977 को क्रिसमस के दिन हुआ था। दफन होने के 3 महीने बाद कब्र से उनका शव चोरी हो गया। उनके शव के बदले में उनके परिवार से फिरौती मांगी गई। 11 हफ्ते बाद उनका सब वापस मिला। मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि उनके परिवार से मोटी रकम वसूलने के लिए उनके शव को चुराया गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com