Films Based on the articles of the constitution: 26 जनवरी को देखें संविधान के अनुच्छेदों पर बनी बॉलीवुड की ये फिल्में

Films Based on the articles of the constitution: बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स ने गणतंत्र यानी देश के संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों पर आधारित कई फिल्में बनाई हैं। जो दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने के साथ ही हिट साबित हुई हैं।
Celebrate Republic day with Bollywood Films Based on the articles of the constitution
गणतंत्र दिवस से पहले जानें, संविधान के अनुच्छेदों पर बनी हैं बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में
Published on
Updated on

मुंबई: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में इन दिनों गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई देश भक्ति के खुमार में डूबा नजर आ रहा है। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड को लेकर देशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स ने गणतंत्र यानी देश के संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों पर आधारित कई फिल्में बनाई हैं। जो दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने के साथ ही हिट साबित हुई हैं।

आर्टिकल 15 से लेकर आरक्षण तक इस लिस्ट में बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों का नाम शामिल है। कुछ फिल्मों में कोर्टरूम ड्रामा को बखूबी दर्शाया गया। कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता है। आप विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इन फिल्मों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

आर्टिकल 15

साल 2019 में आई आयुष्मान खुराना की फ़िल्म आर्टिकल 15 समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार और विभिन्न वर्गों के बीच छुआछूत और सामाजिक असमानता को दर्शाया गया है। सामाजिक संदेश देने के साथ ही इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

सेक्शन 375

अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा जैसे मंजे हुए कलाकारों से सजी फिल्म सेक्शन 375 में कोर्टरूम ड्रामा को बखूबी दर्शाया गया था। यह फिल्म आईपीसी 376 के ग़लत इस्तेमाल और उससे होने वाले दुष्परिणाम को सफलतापूर्वक पर्दे पर दर्शाने का काम करती है।

आर्टिकल 370

यह फिल्म जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने के सरकार के फैसले पर आधारित है। यह फिल्म उस वक्त के राजनीतिक परिदृश्य में बखूबी दिखाती है।

जॉली LLB

अरशद वारसी और बोमन ईरानी की यह फिल्म भारतीय संविधान के आर्टिकल 21 को लेकर बनाई गई थी। जो यह दर्शाती है कि क़ानून की नजर में देश का प्रत्येक नागरिक एक समान है।

आरक्षण

साल 2011 में आई यह फिल्म भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 पर आधारित है। जिसमें देश के एक सभी नागरिकों के लिए समानता के अधिकार की बात की गई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और प्रतीक बब्बर ने अहम भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा शाहिद कपूर की हैदर, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और करीना कपूर की सत्याग्रह, अलीगढ़ के अलावा राज़ी, न्यूटन, मिशन मंगल, लक्ष्य, चक दे इंडिया, स्वदेश, रंग दे बसंती जैसी फ़िल्मों के साथ भी गणतंत्र दिवस का जश्न मना सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com