अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे 2' का नया पोस्टर रिलीज, टेनिस कोर्ट में दिखी दोस्ती और मस्ती से भरी पूरी टोली

Call Me Bae Season 2: कॉल मी बे सीजन 2 के नए पोस्टर में अनन्या पांडे अपने दोस्तों संग मस्ती करती दिखीं। यह सीरीज 17 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो रिलीज होगी।
Call Me Bae Season 2 New Poster
'कॉल मी बे सीजन 2'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अनन्या पांडे की वेब सीरीज 'कॉल मी बे सीजन 2' का नया पोस्टर रिलीज।

  • टेनिस कोर्ट में दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखीं अनन्या पांडे।

  • वरुण सूद, मुस्कान जाफरी और निहारिका लायरा दत्त का दमदार कमबैक।

  • 17 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी सीरीज।

Ananya Panday Call Me Bae Season 2 New Poster: कॉल मी बे सीजन 2 को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता तब और बढ़ गई, जब प्राइम ओरिजिनल की इस सीरीज का नया पोस्टर रिलीज किया गया। इस पोस्टर में बे के साथ उसकी दोस्तों की मंडली की वापसी दिखाई गई है, जहां दोस्ती का रंग साफ नजर आता है।

वरुण सूद, निहारिका लायरा दत्त और मुस्कान जाफरी इस पोस्टर में प्रिंस भसीन, तम्माराह पवार और सायरा अली के रोल में दिखाई दे रहे हैं। कहानी के इस नई सीरीज से ऐसा लगता है कि यह चौकड़ी एक बार फिर हंसी-मजाक, साथ निभाने और बेफिक्र अंदाज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

टेनिस कोर्ट में दिखी दोस्तों की टोली

नए पोस्टर का सीन बेहद खास और मजेदार बनाया गया है। इसमें बे यानी अनन्या पांडे टेनिस गेंदों से भरी एक ट्रॉली में बैठी नजर आती है, जिसे कोर्ट के अंदर उसके दोस्त घुमा रहे हैं। चारों तरफ दिखती इस चहल-पहल और उथल-पुथल के बीच बे एकदम शांत और सहज भाव से इस पल का आनंद लेती दिखाई देती है।

यह पोस्टर बताता है कि चाहे एक-दूसरे का हौसला बढ़ाना हो, मिलकर नई मुश्किलों का सामना करना हो या फिर खुलकर हंसना हो, यह चारों एक-दूसरे के साथ खड़े रहना जानते हैं।

दोस्ती और हंसी-मजाक के बीच अनन्या का नया अंदाज

जब बे यानि अनन्या पांडे और उसकी यह टोली फिर से एक साथ लौट रही है, तो दर्शकों को आपसी तालमेल, चुलबुलेपन और गहरी दोस्ती से भरे कई पल देखने को मिल सकते हैं। पोस्टर का यह अंदाज याद दिलाता है कि सच्ची दोस्ती मुश्किल और भागदौड़ भरे दिनों को भी हल्का और खुशनुमा बना सकती है।

धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज

इस सीरीज का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने किया है, जबकि सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी'कुन्हा कार्यकारी प्रोड्यूसर हैं। इसे इशिता मोइत्रा ने तैयार किया है और समीना मोटलेकर, रोहित नायर तथा नित्तल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है।

Call Me Bae Season 2 New Poster
पंचायत सीजन 5 से पहले केविन पीटरसन का देसी अवतार, कुर्ता-पायजामा और गमछे में दिखाई दिया विदेशी बल्लेबाज

'कॉल मी बे सीजन 2' के नए सीजन में अनन्या पांडे अहम रोल में नजर आएंगी, वहीं इस वेब सीरीज में श्रुति हासन भी टैलेंट टीम का हिस्सा बनी हैं। इनके साथ वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम रोल में दिखेंगे।

कब और कहां शुरू होगा कॉल मी बे का नया सीजन

कॉल मी बे सीजन 2 का प्रीमियर 17 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में दर्शक इस सीजन को देख सकेंगे। नए पोस्टर के सामने आने के बाद अब फैंस की नजरें इस तारीख पर टिक गई हैं, जब बे और उसकी टोली नए अंदाज में लौटेगी।