नील और अगस्त्य के बीच फंसी बे, 'कॉल मी बे 2' के नए पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Call Me Bae 2 Poster: अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे 2' में इस बार नील और अगस्त्य के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा। 'कॉल मी बे 2' का प्रीमियर 17 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा।
Call Me Bae Season 2
नील, अनन्या पांडे और अगस्त्य (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अनन्या पांडे की सीरीज 'कॉल मी बे' दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है।

  • नए पोस्टर में अनन्या के साथ गुरफतेह पीरजादा और विहान समत नजर आ रहे हैं।

  • सीजन 2 में बे की जिंदगी में नील और अगस्त्य के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा।

Ananya Panday Call Me Bae Season 2 New Poster: अनन्या पांडे की पॉपुलर सीरीज 'कॉल मी बे' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है। इस बार बे की जिंदगी में प्यार के साथ-साथ कन्फ्यूजन और नए ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। सीरीज के नए पोस्टर में अनन्या पांडे के साथ गुरफतेह पीरजादा और विहान समत नजर आ रहे हैं।

पोस्टर से साफ है कि इस सीजन में बे की जिंदगी में एक दिलचस्प लव ट्राएंगल देखने को मिलने वाला है। दो लड़कों के बीच फंसी बे की रोमांटिक लाइफ दर्शकों के लिए कई नए सवाल खड़े कर रही है। 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन में अनन्या पांडे एक बार फिर बे के किरदार में नजर आएंगी। इस बार उनकी लव लाइफ में नील और अगस्त्य की एंट्री कहानी को दिलचस्प बनाने वाली है।

नील, अनन्या और अगस्त्य की केमिस्ट्री

गुरफतेह पीरजादा और विहान समत अपने-अपने अंदाज में बे की जिंदगी में रोमांस और उलझनें लेकर आएंगे। 'कॉल मी बे' के पोस्टर में तीनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि बे अपनी जिंदगी में किसे चुनती हैं और क्या उनकी ओल्ड स्कूल लव लाइफ की मुश्किलें सुलझ पाएंगी। फिलहाल फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि वे नील और अगस्त्य में से किसकी टीम में हैं।

Call Me Bae Season 2
OTT Release: 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज में में आया ट्विस्ट, SonyLIV के साथ Netflix पर पर दस्तक देगी फिल्म

सीजन 2 में लौटेगी पुरानी स्टारकास्ट

इस सीरीज को धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी'कुन्हा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। सीरीज को इशिता मोइत्रा ने बनाया है। इसकी कहानी उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना के साथ मिलकर लिखी है।

दूसरे सीजन में अनन्या पांडे के अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस बार श्रुति कमल हासन भी टैलेंट टीम का हिस्सा बनी हैं। 'कॉल मी बे' सीजन 2 का प्रीमियर 17 दिसंबर 2026 को होगा। रोमांस, दोस्ती और रिश्तों की उलझनों से भरे इस नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।