Yeh Prem Mol Liya X Review: आयुष्मान-शरवरी की 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज, सोशल मीडिया पर आया पहला रिएक्शन

Yeh Prem Mol Liya First X Review: आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ये प्रेम मोल लिया रिलीज हो गई है। सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस पारिवारिक कहानी पर शुरुआती रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।
Yeh Prem Mol Liya First X Review
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया 27 नवंबर यानी आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई।

  • ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना और शरवरी पहली बार साथ नजर आए।

  • फिल्म ये प्रेम मोल लिया में पारिवारिक रिश्तों की पारंपरिक सोच को नया नजरिया दिया गया है।

  • रिलीज के दिन फिल्म ये प्रेम मोल लिया को लेकर X पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आए।

Ayushmann Khurrana Movie Yeh Prem Mol Liya Release: 27 नवंबर यानी आज सूरज बड़जात्या की नई फिल्म ये प्रेम मोल लिया बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है, जिसमें पहली बार आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी नजर आ रही है।

फिल्म के रिलीज होते ही शुरुआती रिएक्शन और चर्चाएं सामने आने लगे हैं, जिससे यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि यह कहानी आज के दर्शकों से कितना जुड़ाव बना पाती है। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म ये प्रेम मोल लिया पारंपरिक अपेक्षाओं और बदलते रिश्तों के बीच की बारीकियों को छूती है।

पारंपरिक सोच को चुनौती देती आयुष्मान की नई प्रेम कहानी

फिल्म ये प्रेम मोल लिया की कहानी प्रेम और पूर्वा के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिन्हें आयुष्मान खुराना और शरवरी ने बड़े पर्दे पर उतारा है। आमतौर पर भारतीय पारिवारिक कहानियों में शादी के बाद लड़की के ससुराल जाने और वहां ढलने की परंपरा दिखाई जाती रही है।

लेकिन फिल्म ये प्रेम मोल लिया इसी जानी-पहचानी धारणा को एक अलग मोड़ देती है। इसमें प्रेम अपने फैमिली के साथ पत्नी के घर रहने का फैसला करता है, जिससे 2 अलग सोच और बैकग्राउंड वाले परिवार एक ही छत के नीचे आते हैं। यही बदलाव कहानी में भावनात्मक उतार-चढ़ाव और डायलॉग की नई जमीन तैयार करता है।

दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी और संगीत का सहारा

किसी भी पारिवारिक ड्रामा की ताकत उसके भूमिकाओं की विश्वसनीयता में होती है और इस फिल्म में दिग्गज चेहरों की लंबी कतार है। अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, स्वानंद किरकिरे और सौम्या टंडन जैसे कलाकार कहानी को गहराई देने का काम करते हैं।

फिल्म के म्यूजिक की कमान हिमेश रेशमिया ने संभाली है, जिनके गीत रिलीज से पहले ही चर्चा में रहे हैं। सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के यू/ए 13+ सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म बिना किसी कांट-छांट के दर्शकों के सामने आई है।

'ये प्रेम मोल लिया' का पहला रिव्यू

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सूरज बड़जात्या की फैमिली ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' पहला रिव्यू शेयर किया है। सोशल मीडिया 'एक्स' पर उन्होंने फिल्म ये प्रेम मोल लिया की इमोशनल कहानी, फैमिली वैल्यूज, स्टार कास्ट के अभिनय और संगीत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है।

फिल्म को पारंपरिक 'राजश्री' स्टाइल की स्टोरी कहने के तरीके की वापसी बताते हुए, तरण आदर्श ने लिखा, "सादगी, ईमानदारी, पवित्रता, अच्छाई और परंपराएं... सूरज बड़जात्या ने ये प्रेम मोल लिया में राजश्री के अंदाज को बहुत खूबसूरती से अपनाया है, यह फिल्म एक बड़ा सरप्राइज दे सकती है, इमोशंस की ताकत को कभी कम मत समझिए!"

भीड़भाड़ वाले बॉक्स ऑफिस पर बड़ा इम्तिहान

रिलीज के दिन ही फिल्म ये प्रेम मोल लिया के सामने बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती मौजूद है। बॉक्स ऑफिस पर जहां इमरान हाशमी की गनमास्टर G9 के साथ इसकी सीधी टक्कर हो रही है, वहीं पहले से चल रही रामायण की मजबूत पकड़ भी टिकट विंडो पर असर डाल रही है।

इसके बाद एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने शुरुआती दिलचस्पी का संकेत दिया है। आम दर्शक के लिए यह देखना अहम होगा कि पारिवारिक ड्रामा और मॉर्डन सोच का यह मेल दर्शकों को थियेटर्स तक खींचने में कितना सफल रहता है।