Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूल चूक माफ की कमाई में गिरावट, जानें कराटे किड लीजेंड्स और मिशन इंपॉसिबल 8 का हाल

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ ने शुरुआती दिनों में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब फिल्म की कमाई घट रही है। 11 दिनों में फिल्म ने कुल 61.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 03, 2025 | 12:26 PM

भूल चूक माफ कराटे किड लीजेंड्स और मिशन इंपॉसिबल 8 का कलेक्शन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी ओर हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों ‘कराटे किड लीजेंड्स’ और ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ भारत में अलग-अलग गति से आगे बढ़ रही हैं। भूल चूक माफ ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। दूसरे दिन 9.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 11.5 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई हुई।

भूल चूक माफ की सोमवार से फिल्म की रफ्तार धीमी होने लगी। पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 44.1 करोड़ रुपये रहा। दूसरे वीकेंड में शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपये, शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये और रविवार को 6.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई। सोमवार यानी 11वें दिन भूल चूक माफ ने केवल 2.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक कुल 61.27 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। अगर गिरावट इसी तरह जारी रही तो फिल्म की लंबी दौड़ मुश्किल हो सकती है।

वहीं जैकी चैन की कराटे किड लीजेंड्स भारत में 9 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत अपेक्षाकृत कमजोर रही और पहले दिन केवल 1.6 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई। चौथे दिन सोमवार को इसकी कमाई 89 लाख रुपये रही। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 7.23 करोड़ रुपये हुआ है। भारत में दर्शकों से इसे बहुत खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

सम्बंधित ख़बरें

Anupama Spoiler: दिल्ली पहुंची अनुपमा, वसुंधरा के तानों से भड़की राही, माही के सामने खुला गौतम का असली चेहरा

बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन

तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल

राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?

ये भी पढ़ें- टीवी अभिनेता विभु राघव का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद 2 जून को ली आखिरी सांस

टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल 8 17 मई को रिलीज हुई और भारत में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रविवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 91.70 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

Box office collection bhool chuk maaf karate kid legends mission impossible 8

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 12:26 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.