-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Border 2 Shooting Controversy Fwice Demands Action Against Diljit Dosanjh
दिलजीत दोसांझ के चलते बॉर्डर 2 की शूटिंग पर संकट, FWICE ने अमित शाह से की शिकायत
- Written By: स्नेहा मौर्या
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों विवादों में फंसे हुए हैं। FWICE ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पर रोक लगाने की मांग की है। इसके लिए FWICE ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को औपचारिक पत्र लिखा है।

दिलजीत दोसांझ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों एक के बाद एक विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर मचे बवाल के बीच अब एक और विवाद सामने आया है। इस बार मामला उनकी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग को लेकर है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉयीज (FWICE) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखकर फिल्म की शूटिंग पर रोक लगाने की मांग की है।
FWICE ने अपने पत्र में लिखा है कि फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग नेशनल डिफेंस अकैडमी (NDA), पुणे में चल रही है, जो भारतीय सेना की शान और बलिदान का प्रतीक है। ऐसे में इस पवित्र स्थान पर ऐसी फिल्म की शूटिंग होना, जिसमें एक ऐसा कलाकार मौजूद है जिसे जनता और फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारी बॉयकॉट कर रहे हैं, सरासर अनुचित है।
FWICE ने अमित शाह को लिखा पत्र
FWICE का आरोप है कि दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम कर भारतीय भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके चलते उन्होंने दिलजीत पर सार्वजनिक रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। फेडरेशन ने अपने पत्र में अमित शाह से अनुरोध किया है कि बॉर्डर 2 की शूटिंग को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और दिलजीत को इस प्रोजेक्ट से हटाया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश
यश के फैंस के लिए खुशखबरी, तीन बार टली ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पर जल्द हो सकता है आधिकारिक ऐलान
रिया कपूर की टीम को लगा 1.35 करोड़ रुपये का झटका, न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान चोरी हुए कीमती हीरे
ये भी पढ़ें- AICWA ने की दिलजीत दोसांझ के गाने व उनकी फिल्मों को भारत में बैन करने की मांग
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के चलते बढ़ा बवाल
आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ न केवल ‘सरदार जी 3’ में लीड रोल निभा रहे हैं, बल्कि वे इसके निर्माता भी हैं। फिल्म के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी देखने के बाद भारत में लोगों की नाराजगी और बढ़ गई। हालांकि मेकर्स का कहना है कि फिल्म की शूटिंग हानिया के साथ पहलगाम अटैक से पहले पूरी हो चुकी थी, लेकिन फिल्म के पाकिस्तान में रिलीज होने की खबर ने आग में घी डालने का काम किया।
इस बीच FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ के निर्माताओं को भी एक पत्र भेजा है, जिसमें दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। इन सभी घटनाओं से साफ है कि दिलजीत की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं, और अब उनका करियर एक बड़े मोड़ पर खड़ा है।
Border 2 shooting controversy fwice demands action against diljit dosanjh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Jun 21, 2026 | 02:30 PMYoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Jun 21, 2026 | 02:29 PMईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
Jun 21, 2026 | 02:28 PMभंडारा के साकोली थानेदार के खिलाफ विधायक विनोद अग्रवाल की शिकायत, एसपी से की जांच की मांग
Jun 21, 2026 | 02:28 PMनीतीश कुमार को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी! मंत्रियों ने दिए संकेत, JDU की बैठक के बीच सामने आई बड़ी खबर
Jun 21, 2026 | 02:21 PMNEET UG Re-Exam 2026: दिल्ली-एनसीआर में नीट परीक्षा के दौरान सख्त सुरक्षा, हर केंद्र पर निगरानी बढ़ी
Jun 21, 2026 | 02:20 PMनागपुर-अबू धाबी सेंटर विवाद: NTA की जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच, सोशल मीडिया के दावों की खुली पोल
Jun 21, 2026 | 02:19 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














