Border 2 Collection: सनी देओल की बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान, फिल्म ने 12 दिन में कर डाला बड़ा कारनामा
Border 2 Budget Recovery: सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। 12 दिनों में 286.75 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने अपना 275 करोड़ का बजट रिकवर कर लिया है।
- Written By: सोनाली झा
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Border 2 Box Office Day 12: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। देशभक्ति और दमदार एक्शन से सजी यह फिल्म साल 2026 की पहली बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा साफ तौर पर इसकी कमाई में देखने को मिल रहा है।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी। पहले ही दिन से फिल्म ने यह साफ कर दिया था कि यह लंबी रेस का घोड़ा साबित होने वाली है। रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म की रफ्तार बरकरार रही और कलेक्शन में जोरदार उछाल देखने को मिला।
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हालांकि, दूसरे हफ्ते के वीक डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट आना स्वाभाविक था। 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 74.44% की गिरावट दर्ज की गई और इसने 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भी फिल्म ने लगभग इतनी ही कमाई की। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने 12वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 12 दिनों में 286.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉर्डर 2 का भारी बजट
बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘बॉर्डर 2’ लगभग 275 करोड़ रुपये के भारी बजट में तैयार की गई है। ऐसे में 12 दिनों के भीतर ही फिल्म का बजट रिकवर हो जाना मेकर्स के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर है। अब फिल्म पूरी तरह से मुनाफे में आ चुकी है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट
फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। जेपी दत्ता की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल ने दर्शकों की भावनाओं को एक बार फिर छू लिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।
