Boney Kapoor ने लगाई संगम में डुबकी, बोले- मैं यहां कई बार आया हूं, लेकिन…
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने रविवार को संगम में पवित्र स्नान किया। बोनी ने बताया कि मैं यहां कई बार आया हूं, लेकिन एक बार मैं अपने दादा की अस्थियां लेकर आया था। उसके बाद, मैं प्रयागराज में एक कार्यक्रम के लिए आया था।
- Written By: सोनाली झा
बोनी कपूर ने लगाया संगम में डुबकी
मुंबई: फिल्म निर्माता बोनी कपूर रविवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने पहुंचे। एएनआई से बात करते हुए, कपूर ने अपने अनुभव साझा किए और प्रयागराज की अपनी पिछली यात्राओं को याद किया। उन्होंने कहा कि हालांकि वे पहले भी यहां आ चुके हैं, लेकिन उन्होंने इतनी बड़ी भीड़ और आध्यात्मिक माहौल कभी नहीं देखा।
बोनी कपूर ने बताया कि मैं यहां कई बार आया हूं, लेकिन एक बार मैं अपने दादा की अस्थियां लेकर आया था। उसके बाद, मैं प्रयागराज में एक कार्यक्रम के लिए आया था, लेकिन मैंने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा था। यहां का पूरा माहौल, हमारे भारत में इतने सारे लोग हैं। अब मुझे लगता है कि हमारे देश की आबादी 140 करोड़, 150 करोड़ है।
विक्की कौशल ने भी कुछ दिन पहले प्रयागराज गए थे। इस मौके पर विक्की कौशल ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। विक्की कौशल ने बताया कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं महाकुंभ में आने का इंतजार कर रहा था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यहां आने का अवसर मिला। विक्की कौशल अपनी फिल्म छावा को लेकर चर्चा में है। छावा ऐतिहासिक महाकाव्य मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर आधारित है।
सम्बंधित ख़बरें
कभी खौफ थी पहचान: आज खंडहर में तब्दील हुई अतीक अहमद की हवेली; मलबे से लोहा निकाल रहे लोग
जल सत्याग्रह के बीच भाकियू (युवा) अध्यक्ष अनुज सिंह पर पीडीए का शिकंजा, एक साथ 8 एफआईआर दर्ज
पंजीयन विभाग की नई पहल: ऑनलाइन होगी स्टांपिंग, किरायानामा और पट्टा विलेख बनाना हुआ आसान
चकबंदी में गड़बड़ी का खुलासा: प्रयागराज में 37 बीघा वन भूमि का फर्जी नामांतरण निरस्त; फिर हुई वन विभाग के नाम
टेलीविजन और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर हाल ही में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में शामिल हुईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस अनुभव को शेयर किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एकता त्रिवेणी संगम पर मस्ती करती नजर आ रही हैं, जहां गंगा, यमुना और मान्यताप्राप्त सरस्वती नदी का संगम होता है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा कि महाकुंभ।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने चल रहे महाकुंभ में 26 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि के अंतिम प्रमुख स्नान के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम कार्यालय के एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए महाकुंभ नगर का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।
