Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने चुन लिया अपना लाइफ पार्टनर, देखें ये पोस्ट और जानें बॉयफ्रेंड फहद अहमद के बारे में

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Feb 16, 2023 | 07:11 PM

Photo - Social Media - Swara Bhaskar

Follow Us
Follow Us:

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Bollywood Actress Swara Bhaskar) ने शादी कर ली है। उन्होंने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद अहमद (Political Activist Fahad Ahmed) के साथ कोर्ट मैरिज (Court Marriage) की है। शादी की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करके दी है, जिसमें उनके हाथों पर लगी मेहंदी नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के नेता और मुंबई TISS के पूर्व जनरल सेक्रेटरी फहाद अहमद को एक्ट्रेस अपना हमसफर चुना है। 

स्वरा और फहद की प्रेम कहानी की शुरुआत एक प्रोटेस्ट से हुई थी। प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की पहली सेल्फी भी ली गई थी। इसके बाद फहाद ने स्वरा को अपनी बहन की शादी में इनवाइट किया था, हालांकि वो शादी में नहीं पहुंच पाई। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और ये बात शादी तक पहुंच गई। 

Sometimes you search far & wide for something that was right next to you all along. We were looking for love, but we found friendship first. And then we found each other!
Welcome to my heart @FahadZirarAhmad It’s chaotic but it’s yours! ♥️✨🧿 pic.twitter.com/GHh26GODbm
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 16, 2023

सम्बंधित ख़बरें

राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए अपनायी जाएगी राजस्थान मॉडल, मंत्री अदिती तटकरे ने बताया सरकार का प्लान

2019 में पहली बार एक दूसरे से मिले

बता दें कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट के जरिए फहद संग अपनी मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में काफी कुछ बताया है। वीडियो में आप देख सकते हैं की कपल की प्रेम कहानी की शुरुआत प्रोटेस्ट से हुई। दोनों पहली बार 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान मिले थे। 

स्वरा ने बेहद सिंपल तरीके से पति फहाद से कोर्ट मैरिज की है। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें स्वरा महरून साड़ी पहने, मांग टीका लगाए, गले में वरमाला डाले नजर आ रही हैं। पोस्ट में देखा जा सकता है की एक्ट्रेस ने फहद का हाथ पकड़ रखा है। वहीं, फहाद भी सफेद कुर्ते के ऊपर महरून नेहरू जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भी सामाजिक मुद्दों से काफी जुड़ी हुई हैं।

स्वरा ने यह कैप्शन लिखा है

वीडियो शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा की “कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद अहमद यह अराजक है लेकिन यह तुम्हारा है!” और फहद ने भी उस पोस्ट को पुनः साझा कर लिखा “मुझे कभी नहीं पता था कि अराजकता इतनी खूबसूरत भी हो सकती है। मेरा हाथ थामने के लिए शुक्रिया प्यार स्वरा भास्कर”।

Bollywood actress swara bhaskar has chosen her life partner see this post and know more about boyfriend fahad ahmed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2023 | 06:42 PM

Topics:  

  • Court Marriage

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.