बॉबी देओल का मुंबई में बड़ा निवेश, अंधेरी में खरीदी पत्नी संग कमर्शियल प्रॉपर्टी, ऋतिक रोशन से है कनेक्शन
Bobby Deol Business Investment: बॉबी देओल और तान्या देओल ने मुंबई में लगभग 15 करोड़ रुपये की कीमत के पांच कमर्शियल ऑफिस स्पेस खरीदे हैं। इसी बिल्डिंग में ऋतिक रोशन परिवार के भी कई ऑफिस मौजूद हैं।
- Written By: सोनाली झा
बॉबी देओल और तान्या देओल (फोटो-सोशल मीडिया)
Bobby Deol And Tanya Deol Property: बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल ने हाल ही में मुंबई में बड़ी प्रॉपर्टी डील कर सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों ने मिलकर शहर में पांच कमर्शियल ऑफिस स्पेस खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि जिस बिल्डिंग में यह प्रॉपर्टी खरीदी गई है, उसी परिसर में ऋतिक रोशन के परिवार का भी ऑफिस स्पेस मौजूद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी देओल और तान्या देओल की कंपनी ग्रीन स्टोन इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में पांच कमर्शियल ऑफिस यूनिट्स खरीदी हैं। ये सभी यूनिट्स करीब 3,400 स्क्वायर फीट के क्षेत्र में फैली हुई हैं। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार इस डील की कुल कीमत लगभग 15.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
डील में पांच कार पार्किंग भी शामिल
दस्तावेजों के अनुसार यह प्रॉपर्टी पेकान एंड ट्रांसकॉन की युरा बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी गई है। इस सौदे का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन 27 फरवरी 2026 को किया गया। रजिस्ट्रेशन के दौरान करीब 90 लाख रुपये से ज्यादा की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई, जबकि लगभग 1.50 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा किए गए। इन ऑफिस यूनिट्स के साथ ही पांच कार पार्किंग स्पेस भी खरीदे गए हैं, जो इस प्रॉपर्टी डील को और भी खास बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
Tamannaah Bhatia Temple: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
ऋतिक रोशन के ऑफिस से जुड़ा दिलचस्प कनेक्शन
यह कमर्शियल प्रॉपर्टी युरा बिजनेस पार्क फेज-2 में स्थित है, जो अंधेरी वेस्ट के लिंक रोड पर मौजूद है। इसी बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर बॉबी देओल और तान्या देओल का नया ऑफिस स्पेस होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसी इमारत के तीसरे और चौथे फ्लोर पर रोशन परिवार के लगभग 10 ऑफिस यूनिट्स पहले से मौजूद हैं। इस वजह से इस डील को लेकर ऋतिक रोशन और रोशन परिवार का नाम भी चर्चा में आ गया है। फिलहाल यह बिल्डिंग अंडर कंस्ट्रक्शन है और माना जा रहा है कि दिसंबर 2027 तक इसका काम पूरी तरह पूरा हो जाएगा।
बॉबी देओल का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। जल्द ही वह निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर में नजर आएंगे, जो 22 मई 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा बॉबी देओल तेलुगु फिल्म डाकू महाराज में भी दिखाई देंगे। वहीं उनके पास अपने 2 और अल्फा जैसे बड़े प्रोजेक्ट भी हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म बैड्स ऑफ बॉलीवुड में देखा गया था, जो आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी।
