बारिश में भी चमके बॉबी देओल, लाल किला मैदान में किया रावण दहन, फैंस को दिया फ्लाइंग किस
Bobby Deol Red Fort Dussehra Celebration: दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला में बॉबी देओल विशेष आकर्षण बने। बारिश के बीच उन्होंने मंच पर आकर परंपरा निभाते हुए तीर चलाकर रावण दहन किया।
- Written By: सोनाली झा
बॉबी देओल ने लाल किला मैदान में किया रावण दहन
Bobby Deol burns Ravana: दिल्ली के लाल किला मैदान में इस साल ‘लव कुश रामलीला’ का भव्य आयोजन हुआ। हर साल की तरह इस बार भी दशहरे पर हजारों की भीड़ उमड़ी। खास आकर्षण बने बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल, जिन्हें इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया था। बारिश की बूंदों के बीच बॉबी देओल का मंच पर पहुंचना दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। उन्होंने परंपरा निभाते हुए तीर चलाकर रावण दहन किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस मौके पर बॉबी देओल पर्पल कलर की शेरवानी पहनकर पहुंचे और पूरे रॉयल लुक में नजर आए। जैसे ही उन्होंने रावण का पुतला जलाने के लिए तीर चलाया, पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा। दहन के बाद उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया और फैंस को फ्लाइंग किस देते भी देखे गए। भारत में दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर राजधानी दिल्ली का लाल किला मैदान ‘लव कुश रामलीला’ के लिए प्रसिद्ध है, जहां हर साल हजारों लोग भगवान राम की विजयगाथा का मंचन और रावण दहन देखने जुटते हैं।
बॉबी देओल का फिल्मी सफर
इस बार बॉबी देओल की मौजूदगी ने इस आयोजन की रौनक को और बढ़ा दिया। बॉबी देओल ने तीन दशक से अधिक लंबे करियर में कई यादगार भूमिकाएँ निभाई हैं। हाल ही में वे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें उनके दमदार अभिनय की काफी सराहना की गई।
सम्बंधित ख़बरें
बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयों से झड़ गए सारे बाल, Honey Singh बोले- मैं पूरी तरह गंजा हूं और विग पहनता हूं
सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल बॉन्डिंग ने जीता दिल, Matrubhumi का नया गाना ‘मैं हूं’ रिलीज
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कब्जा, सातवें दिन भी मोहनलाल की फिल्म ने की धुआंधार कमाई
अभिनय से राजनीति तक हर क्षेत्र में चमके N T Rama Rao, मुख्यमंत्री बनकर भी जीता लोगों का दिल
बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्में
आने वाले समय में बॉबी देओल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘बंदर’ में वह लीड रोल निभा रहे हैं, जिसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा होंगी। यह फिल्म एक टीवी स्टार की जिंदगी की हकीकत पर आधारित है। इसके अलावा बॉबी साउथ सुपरस्टार विजय और पूजा हेगड़े के साथ तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ में भी नजर आएंगे।
फैंस का जोश
बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। हजारों लोग लाल किला मैदान में केवल बॉबी देओल की झलक पाने और रावण दहन देखने पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने न केवल आयोजन को खास बना दिया बल्कि फैंस के लिए दशहरा यादगार भी कर दिया।
