-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Blackbuck Poaching Case Hearing Of Salman Khan To High Court
काला हिरण शिकार मामला पर हाईकोर्ट ने तय की तारीख, सलमान खान समेत सभी सितारों की होगी सुनवाई
- Written By: सोनाली झा
काला हिरण शिकार केस एक बार फिर सुर्खियों में आया है। राजस्थान हाईकोर्ट में आज इस शिकार केस पर सरकार व विश्नोई समाज और सलमान खान अपीलों पर सुनवाई हुई।

काला हिरण शिकार मामला पर सलमान खान समेत सभी सितारों की होगी सुनवाई
मुंबई: बहुचर्चित कांकाणी काला हिरण शिकार मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 26 जुलाई 2025 तय की है। इस दिन अभिनेता सलमान खान, उनके सह-कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह से जुड़े सभी अपीलों पर संयुक्त रूप से बहस की जाएगी।
इस केस की सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज गर्ग की बेंच में हुई, जिसमें बिश्नोई समाज और राज्य सरकार की ओर से दायर की गई अपीलों पर विचार किया गया। बिश्नोई समाज के अधिवक्ता महिपाल बिश्नोई ने जानकारी दी कि अब सभी अपीलों को एक साथ सूचीबद्ध कर 26 जुलाई को सुनवाई होगी। यह मामला वर्ष 1998 का है, जब सलमान खान और उनकी टीम जोधपुर में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग कर रहे थे।
आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कांकाणी गांव के पास दो काले हिरणों का शिकार किया था। इस केस में निचली अदालत ने साल 2018 में सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी, जबकि अन्य आरोपियों, सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया था। फिलहाल सलमान खान जमानत पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
High Court: दालमंडी भूमि अधिग्रहण पर हाईकोर्ट की रोक, आपत्तियों के निस्तारण तक आगे नहीं बढ़ेगी कार्रवाई
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें- प्राइम वीडियो ने द ट्रेटर्स के लिए दिया बड़ा हिंट, रियलिटी शो के लिए सेट किया स्टेज
राज्य सरकार ने बरी किए गए अन्य कलाकारों के खिलाफ समय सीमा के भीतर अपील नहीं की थी। अब सरकार ने “लीव टू अपील” दायर की है, यानी अपील करने की अनुमति मांगी है। यह तब किया जाता है जब अपील की समय सीमा निकल चुकी हो या विशेष परिस्थिति में अदालत की अनुमति से अपील करना जरूरी हो। सलमान खान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने आग्रह किया था कि इस केस से जुड़ी सभी अपीलों को हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर एक साथ सुना जाए, ताकि मामले की सुनवाई तेजी से हो सके। अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए 26 जुलाई को संयुक्त सुनवाई का आदेश दिया है।
Blackbuck poaching case hearing of salman khan to high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Jun 21, 2026 | 06:37 PMनीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
Jun 21, 2026 | 06:32 PMलोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
Jun 21, 2026 | 06:31 PMन कंपनी, न कारोबार! पंचर दुकानदार के नाम पर 28 करोड़ का जीएसटी बकाया? परिवार ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
Jun 21, 2026 | 06:22 PMभारत में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 2 घंटे में तय होगी दिल्ली से लखनऊ की दूरी
Jun 21, 2026 | 06:11 PMछिंदवाड़ा में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, पैसो और धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 06:11 PMTushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
Jun 21, 2026 | 06:07 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














