प्राइम वीडियो ने द ट्रेटर्स के लिए दिया बड़ा हिंट, रियलिटी शो के लिए सेट किया स्टेज

प्राइम वीडियो अपने आने वाले रियलिटी थ्रिलर शो द ट्रेटर्स के लिए बड़ा हिंट दिया है। द ट्रेटर्स एक इंटरनेशनल हिट रियलिटी शो है, जिसकी सफलता अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों में देखी जा चुकी है।
प्राइम वीडियो ने द ट्रेटर्स के लिए दिया बड़ा हिंट, रियलिटी शो के लिए सेट किया स्टेज
प्राइम वीडियो ने द ट्रेटर्स के लिए दिया बड़ा हिंट
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: रियलिटी शो की दुनिया में एक नई हलचल मची हुई है। प्राइम वीडियो भारत में अपने पहले रियलिटी थ्रिलर शो द ट्रेटर्स का स्टेज तैयार कर रहा है। इस शो की घोषणा का तरीका भी बेहद रहस्यमय और अनोखा है। मुंबई की सड़कों पर हाल ही में प्राइम वीडियो के कुछ सबसे पॉपुलर शोज जैसे मिर्जापुर, फर्जी, पाताल लोक, पंचायत के होर्डिंग्स नजर आए, लेकिन इनमें ट्विस्ट था।

इन शोज के चर्चित डायलॉग्स को बदला गया था, जो दर्शकों को चौंका और सोचने पर मजबूर कर गया। पहले जो डायलॉग्स फैंस की जुबान पर हुआ करते थे, अब उनमें बदलाव कर दिए गए हैं और यही बदलाव है इस रियलिटी शो की असली शुरुआत। प्राइम वीडियो ने न सिर्फ अपने हिट शोज की यादें ताजा कीं, बल्कि द ट्रेटर्स के आने का संकेत भी दे दिया।

द ट्रेटर्स एक इंटरनेशनल हिट रियलिटी शो है, जिसकी सफलता अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों में देखी जा चुकी है। अब इसका इंडियन वर्जन भी तैयार है, जिसमें चालाकी, साजिश और मनोवैज्ञानिक खेल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। इस शो का कांसेप्ट ऐसा है, जहां कुछ खिलाड़ी वफादार होंगे और कुछ गद्दार।

द ट्रेटर्स खेल का मकसद है, धोखे को पहचानना और सच्चाई को उजागर करना। लेकिन जब हर किसी पर शक हो, तो दोस्त और दुश्मन में फर्क कर पाना आसान नहीं होता। यह शो सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, रणनीति और सामाजिक खेल की परीक्षा है। होर्डिंग्स में दिखे डायलॉग्स में बदलाव दरअसल इसी खेल का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें- तन्वी द ग्रेट की स्क्रीनिंग से पहले अनुपम खेर ने कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर किया वॉक

यह एक तरह का टीजर है, एक सुराग कि खेल शुरू हो चुका है। और अब दर्शकों को भी इस खेल का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। प्राइम वीडियो ने इसे रियलिटी शो के खेल को नए सिरे से परिभाषित करने वाला शो बताया है। फिलहाल रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन टीज़र और कैंपेन से साफ है कि शो जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com